गर्मियों में दही की खटास से पाएं छुटकारा, अपनाएं ये आसान ट्रिक्स, घर पर ही जमेगा बाजार जैसा स्वादिष्ट दही

Ad
खबर शेयर करें -

दही जमाने के लिए आपको स्टार्टर कल्चर को ताजा प्रयोग करना चाहिए। कई बार लोग दूध में जो दही डालते हैं वो पहले से खट्टा होता है। यही कारण है कि दही खट्टा जमता है। दूसरा यह कि दही को जमाने के बाद उसे तुरंत फ्रिज में रख दें। अगर गर्मियों में दही को आपने खुले में छोड़ दिया तो वह खट्टा हो जाएगा।

 गर्मी के मौसम में दही खाना सभी को अच्छा लगता है। दही का सेवन न सिर्फ खाने का जायका बढ़ाता है बल्कि आपकी सेहत को भी ठीक रखता है। बाजार से लाया गया दही महंगा भी होता है और कई बार बाजार से लाए गए दही का पता भी नहीं होता कि वो ताजा है भी या नहीं।

ऐसे में घर पर ही दही जमाना बेहतर विकल्प हो सकता है। लेकिन कई बार अगर दही को ठीक से नहीं जमाया जाए तो वह खट्टा हो जाता है। इससे एक तो मेहनत खराब होती है तो दूसरा दही का सही स्वाद भी नहीं आता। लेकिन आज हम आपको दही जमाने का सही तरीका बताने जा रहे हैं। 

हमेशा ताजा दूध से ही जमाए दही 

एक गलती जो अमूमन सभी करते हैं कि वो दूध का चुनाव सही से नहीं करते। जी हां, अगर आप ताजा दूध की जगह एक दिन के बासी दूध से दही जमाएंगे तो दही हर हाल में खट्टी जमेगी।

इसलिए अच्छी दही जमाने के लिए दूध का ताजा होना बहुत जरूरी है। दूध को आप अच्छी तरह उबालें और फिर उसे ठंडा होने दें। जब दूध थोड़ा ठंडा हो जाए तब उसे दही जमाने के लिए प्रयोग करें। यह ध्यान रखें कि बहुत ज्यादा ठंडे दूध में दही नहीं जमता है। 

दही जमाने के लिए दही का करें उपयोग

दही जमाने के लिए थोड़ा सा दही इस्तेमाल जरूर करें। लेकिन यह बात ध्यान रहे कि दही जमाने के लिए आप जिस दही का उपयोग कर रहे हैं वो भी पूरी तरह से ताजा हो। ताजा दही जमाने के लिए स्टार्टर कल्चर को दूध में डालें। अगर स्टार्टर कल्चर पहले से खट्टा है तो ध्यान रखें कि आपका नया दही भी खट्टा ही जमेगा। इसलिए जो दही दूध में डालें वो भी पूरी तरह से फ्रेश होना चाहिए। 

जमाने के बाद दही को फ्रिज में रखें 

गर्मी के मौसम में दही जल्दी तो जम जाता है लेकिन यह बहुत जल्दी खट्टा भी हो जाता है। दही को ऐसी जगह पर रखें जहां का तापमान स्थिर हो। जैसे रसोई के किसी ठंडे कोने या किसी ऐसी जगह जहां गर्मी का प्रभाव ज्यादा न हो। आमतौर पर दही जमने में 6 से 8 घंटे लगते हैं। जब दही आपका जम जाए तो इसे फ्रिज में रख दें। क्योंकि फ्रिज में दही रखने से दही ठंडा नहीं होता है। 

Ad