गोमुख संकल्प यात्रा 2025: विदेशी साधकों के साथ बैठक।

Ad
खबर शेयर करें -

मुनि की रेती / ऋषिकेश :  दिनांक 24.4.2025 को पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन जन चेतना अभियान गोमुख संकल्प यात्रा 2025 की बैठक  संस्कार योगशाला तपोवन मे आयोजन किया गया. बैठक की अध्यक्षता तुलसी मानस मंदिर के महंत रवि प्रपन्नाचार्य महाराज ने की.  बैठक का संचालन  योगीराज नवीन जोशी महाराज ने किया. इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन जन चेतना अभियान गोमुख संकल्प यात्रा के संयोजक महंत रवि प्रपन्नाचार्य महाराज ने बताया कि इस बार 2025  26 जून  से 30 जून तक होने वाली गोमुख संकल्प यात्रा  मैं देश विदेश से साधको ने अपना पंजीकरण यात्रा के लिए करवा रहे हैं.

यात्रा के दौरान पढ़ने वाले पड़ाव में नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण संवर्धन के लिए नुक्कड़ नाटक भी किए जाएंगे स्थानीय गांव के जन प्रतिनिधियों को पौधारोपण के लिए जोड़ा जाएगा जिससे अपने अपने क्षेत्र में वह पौधारोपण के रखरखाव की जिम्मेवारी लेकर पर्यावरण को आगे बढ़ाएं ऋषिकेश से गंगोत्री  यात्रा के दौरान पढ़ने वाले पड़ावों में लोगों को  निशुल्क कपड़े के थैले दिए जाएंगे जिससे वह पॉलिथीन का प्रयोग ना करें. पर्यावरण संरक्षण के लिए गोमुख संकल्प यात्रा 16 वर्षों से निरंतर कार्य कर रही है जो की उत्तराखंड के लिए बड़े गौरव की बात है यात्रा के सदस्यों द्वारा लोगों को पर्यावरण के लिए जागरूक किया जाता रहा है यह यात्रा वसुदेव कुटुंबकम की भावना के साथ आगे बढ़ रही है यह यात्रा आज उत्तराखंड ही नहीं पूरे विश्व में मां गंगा की अविरल धारा को समस्त जनमानस के हृदय में अमृत कलश के रूप में पहुंच रही है. आज संस्कार योगशाला में विदेशी साधकों के साथ बैठक के दौरान देश-विदेश से आए साधकों को पर्यावरण संरक्षण संवर्धन जन चेतना अभियान गोमुख संकल्प यात्रा के सभी पदाधिकारी ने आए हुए साधकों को सम्मानित किया गया और उन्हें गंगा के महत्व को बताया. गोमुख संकल्प यात्रा आज देश-विदेश में भी मां गंगा की छाप छोड़ रही है.

Ad