गंगा स्वच्छता के लिए 26 जून से शुरू होगी गोमुख संकल्प यात्रा


ऋषिकेश : गंगा स्वच्छता गोमुख संकल्प यात्रा 2025 मै होने वाली यात्रा के संबंध में ब्रह्मपुरी राम तपस्थली में बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता जगतगुरु द्वाराचार्य स्वामी दयाराम दास महाराज ने की। आज दिनांक 17.6 2025 को पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन जन चेतना अभियान गंगा स्वच्छता गोमुख संकल्प यात्रा के संयोजक महंत रवि प्रपन्नाचार्य महाराज ने बताया कि इस बार 2025 26 जून से 30 जून तक होने वाली गंगा स्वच्छता गोमुख संकल्प यात्रा मैं देश विदेश से साधको ने अपना पंजीकरण यात्रा के लिए करवा लिया हैं।

यात्रा के दौरान पढ़ने वाले पड़ाव में नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण संवर्धन के लिए नुक्कड़ नाटकों के द्वारा लोगों को जागरूक किया जाएगा स्थानीय गांव के जन प्रतिनिधियों को पौधारोपण के लिए जोड़ा जाएगा जिससे अपने अपने क्षेत्र में वह पौधारोपण के रखरखाव की जिम्मेवारी लेकर पर्यावरण को आगे बढ़ाएं। ऋषिकेश से गंगोत्री यात्रा के दौरान पढ़ने वाले पड़ावों में लोगों को निशुल्क कपड़े के थैले दिए जाएंगे जिससे वह पॉलिथीन का प्रयोग ना करें।
गोमुख संकल्प यात्रा 16 वर्षों से निरंतर कार्य कर रही है जो की उत्तराखंड के लिए बड़े गौरव की बात है यात्रा के सदस्यों द्वारा लोगों को पर्यावरण के लिए जागरूक किया जाता रहा है यह यात्रा वसुदेव कुटुंबकम की भावना के साथ आगे बढ़ रही है यह यात्रा आज उत्तराखंड ही नहीं पूरे विश्व में मां गंगा की अविरल धारा को समस्त जनमानस के हृदय में अमृत कलश के रूप में पहुंच रही है। गोमुख संकल्प यात्रा आज देश-विदेश में भी मां गंगा की छाप छोड़ रही है। 23 जून को प्रातः काल त्रिवेणी घाट में गंगा स्वच्छता के सदस्यों ऋषि कुमारो के वेद मंत्रो के द्वारा मां गंगा का दुधाभिषेक एवं भोले बाबा का रुद्राभिषेक किया जाएगा 24 जून को हृषिकेश नारायण भारत मंदिर से महंत वत्सल प्रपंचाचारर्य महाराज महाराज द्वारा यात्रा का शुभारंभ किया जाएगा।
इस अवसर पर जगद्गुरु द्वाराचार्य स्वामी दयाराम दास महाराज यात्रा संयोजक महंत रवि प्रपन्नाचार्य महाराज राम जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष स्वामी नित्य गोपाल दास महाराज शिष्य महेंद्र दास महाराज महामंडलेश्वर महावीर दास योगीराज नवीन जोशी आदि संत उपस्थित रहे।
