मानव अधिकार युवा संगठन ने राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल का किया स्वागत

आज उत्तराखंड महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल मानव अधिकार कार्यालय में पहुंची। सभी पदाधिकारी द्वारा उनके पुनः महिला आयोग अध्यक्ष बनने पर उनका स्वागत किया गया। प्रदेश अध्यक्ष अशरफी राणावत ने कार्यक्रम उन्हें संगठन के बारे में बताया साथ ही संगठन के उद्देश्य और उनके महत्व के बारे में समझाया ।
राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल द्वारा मानव अधिकार युवा संगठन के सदस्यों के साथ विभिन्न विषयों पर वार्ता हुई वह संगठन में एकजुट होकर कार्य करने के लिए सभी को प्रेरित किया।
जिसमें कि संगठन के समस्त पदाधिकारी उपस्थित थे।इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अशरफी राणावत, जिला अध्यक्ष किरण त्यागी, जिला सचिव राजकुमारी जुगलान, सचिव सीमा खुराना, महामंत्री रंजन राणा, उपाध्यक्ष सुधा असवाल, उपाध्यक्ष सुमन रावत, सविता एवं अरुण नेगी आदि गणमान्य मौजूद रहे।
