मानव अधिकार युवा संगठन भारत की ऋषिकेश में बैठक संपन्न, नए पदाधिकारियों की घोषणा

Ad
खबर शेयर करें -

ऋषिकेश, 29 मई 2025 —ऋषिकेश शहर स्थित मानव अधिकार युवा संगठन भारत के कार्यालय में आज एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में मानवाधिकार एवं सामाजिक सरोकारों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई और संगठन की भावी कार्ययोजनाओं पर निर्णय लिए गए।

बैठक में निम्न प्रमुख बिंदुओं पर चर्चा हुई:

  1. सभी सदस्य एकजुट होकर मानव एवं जनहित में कार्य करेंगे।
  2. समाज में हो रही घटनाओं को लेकर जन-जागरूकता अभियानों को बढ़ाया जाएगा।
  3. संगठन भविष्य में शासन एवं प्रशासन के सहयोग से सभी वर्गों को साथ लेकर कार्य करेगा।

इस अवसर पर ऋषिकेश शहर के नए पदाधिकारियों की घोषणा भी की गई। जिसे संगठन की प्रदेश अध्यक्ष अशरफी राणावत द्वारा घोषित किया गया। साथ ही सभी नव नियुक्त सदस्यों को सम्मानित भी किया गया।

घोषित पदाधिकारी इस प्रकार हैं:

अनिता रामपाल – जिला सलाहकार, ऋषिकेश

सीमा खुराना – अध्यक्ष, ऋषिकेश

राजबाला – शहर सचिव, ऋषिकेश

राजेश्वरी लेखववाल – जिला सचिव

पूनम – शहर संरक्षण उपाध्यक्ष

सोनी शर्मा – सदस्य

लक्ष्मी गुप्ता – सदस्य

इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष अशरफी राणावत, जिला अध्यक्ष किरण त्यागी, जिला सचिव राजकुमारी जुगरान, अरुण नेगी एवं अन्य कई सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे।

संगठन ने अपने सामाजिक दायित्वों को और अधिक प्रभावी ढंग से निभाने का संकल्प दोहराया, साथ ही आने वाले समय में जन-जागरूकता, अधिकारों की रक्षा एवं जनसेवा के लिए विशेष अभियान चलाने की योजना बनाई।

Ad