मीरा नगर में एक दिवसीय आयुर्वेद जागरूकता व निशुल्क चिकित्सा शिविर का सैकड़ों महिलाओं को मिला लाभ

खबर शेयर करें -

अधिकांश महिलाएं जोड़ो के दर्द से पाई गई पीड़ित

ऋषिकेश: ऋषिकेश के अंतर्गत महेश्वरी गार्डन मीरा नगर में स्वर्गीय नमिता श्रीवास्तव की पुण्य स्मृति के अवसर पर ॐ ब्रह्म शांति सेवा संस्थान के द्वारा आयुर्वेद जागरूकता एवं निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि डॉ. डीके श्रीवास्तव रहे जिन्होंने दीप प्रज्वलित कर स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ किया गया।


निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का 100 से अधिक लोगों को लाभ मिला। अधिकतर महिलाएं अपना स्वास्थ्य चेकअप के लिए पहुंची। अधिकांश महिलाएं घुटनों के दर्द से पीड़ित पाई गई। डॉक्टर के द्वारा जांच में पाया गया कि घुटनों का दर्द महिलाओं में वायु विकार से हो रहा है। जिसके लिए महिलाओं को निशुल्क जड़ी बूटी से युक्त मालिश का तेल दिया गया। साथ ही कुछ हर्बल दवाई दी गई।


डॉ. डी के श्रीवास्तव ने बताया कि आधुनिकता के चलते महिलाओं में घुटनों में दर्द की समस्या आ रही है। महिलाएं अपने स्वास्थ्य के प्रति अधिकतर लापरवाही करती है, ठंडी चीजों का सेवन, भूख से अधिक खा लेना, या अपना नाश्ता न खाना, पोषक युक्त भोजन न लेना। जिससे शरीर में वसा का बढ़ जाना भी एक कारण है। उन्होंने ॐ ब्रह्म शांति सेवा संस्थान के द्वारा लगाए गए स्वास्थ्य शिविर की सराहना कि कहा कि यह संस्था समाज के लिए अच्छा कार्य कर रही । जहां महिलाओं को अपने घर के पास ही निशुल्क स्वास्थ्य सेवा के दे रही है।


संस्थान द्वारा सभी अतिथियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया । संस्था ने डॉक्टर विनय कुरियाल, डॉक्टर लक्ष्मण सिंह राणा, एवं उनकी टीम का आभार व्यक्त किया। सुंदरी कंडवाल पार्षद मीरा नगर, कल्याण समिति की सराहना की गई। इन्हीं के प्रयासों से इस गर्मी में भी मरीज की उपस्थिति सराहना रही। यह आयोजन संजीव श्रीवास्तव एवं राजीव श्रीवास्तव के सौजन्य से किया गया। आयुर्वेदिक औषधियां दिनेश सती के द्वारा उपलब्ध कराई गई।

संस्था के कार्यकर्ताओं सुधीर कुमार, मयंक मोहन सक्सैना, सुरेश श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, अशोक सक्सेना, मीरा नगर की कल्याण समिति के सदस्य को कोठियाल श्रीमती, माया घलले आदि मौजूद रहे।