पति–पत्नी संबंधों में समर्पण और वफादारी का संदेश देता है हरितालिका तीज महोत्सव ….देखिए वीडियो

छिद्दरवाला। हरितालिका तीज महोत्सव के अवसर पर क्षेत्र में धार्मिक और सांस्कृतिक रंग देखने को मिला। इस अवसर पर पंडित जी ने उपस्थित महिलाओं को हरितालिका तीज की कथा और महत्व समझाया। उन्होंने कहा कि यह पर्व न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि पति–पत्नी के रिश्तों में विश्वास और वफादारी का संदेश भी देता है।
समाज में बढ़ते तलाक और टूटते वैवाहिक रिश्तों पर चिंता जताते हुए पंडित जी ने कहा कि “पति–पत्नी का रिश्ता आपसी सम्मान और समर्पण पर टिकता है। तीज जैसे पर्व हमें यह याद दिलाते हैं कि जीवन में धैर्य, समझदारी और त्याग कितना जरूरी है।”
महोत्सव में छिद्दरवाला तीज कमेटी की महिलाओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत कर सबको शुभकामनाएं दीं। तीज क्वीन पूजा क्षेत्री, हेमा कंडारी और भागवती जोशी ने सभी को हरितालिका तीज की बधाई देते हुए समाज में महिलाओं की भूमिका को रेखांकित किया।
हरितालिका तीज उत्सव में खूब झूमी महिलाएँ।
हरिपुरकलां व वीरभद्र में भी हुए तीज उत्सव कार्यक्रम
रायवाला, छिद्दरवाला में आयोजित हरितालिका तीज मिलन कार्यक्रम में गोर्खाली लोक संस्कृति की झलक देखने को मिली। कार्यक्रम में परंपरागत वेशभूषा में सजी महिलाओं ने एक से बढ़कर एक तीज गीतों की मनमोहक प्रस्तुति दी। छिद्दरवाला के साहब नगर स्थित हिमालय देवी माता मन्दिर प्रांगण में आयोजित हरितालिका तीज उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
तीज उत्सव में गोर्खाली समाज की महिलाओं ने एक से बढ़कर एक मन मोहक प्रस्तुतियाँ दी। जिसमें तीजको लहर आयो बरिलई…, बामरी बसायो…, छम छम पातली कम्मर…, चिटिकई भाछुरे…, बाबाको अंगानी…, मत ढले ढले…, घनकाई देऊ मदलु…, यो तीजको सम्झना…, माइती ले दिएको फूलबुट्टे साड़ी आदि दर्जनों तीज गीतों पर महिलाओं ने प्रस्तुतियां दी।
कार्यक्रम में पहुँचकर कैबिनेट मन्त्री व क्षेत्रीय विधायक डॉ प्रेम चन्द अग्रवाल ने हरितालिका तीज व्रत पर्व की अग्रिम शुभकामनाएँ देते हुए हिमालय देवी मन्दिर परिसर सौंदर्यकरण के लिए विधायक निधि से 05 लाख रुपए देने की घोषणा भी की।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्थानीय मेले लोकपर्व व उत्सव आदि समृद्ध संस्कृति के धरोहर हैं। उनमें हरितालिका तीज भी शामिल है। ऐसे आयोजन समाज को एक सूत्र में पिरोने का कार्य करते हैं।
कार्यक्रम में पहुँचे जनपद देहरादून की नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष सुखविन्दर कौर के प्रतिनिधि सरदार ताजेन्द्र सिंह, डोईवाला के ब्लॉक प्रमुख गौरव चौधरी गिन्नी, जिला पंचायत सदस्य द्वय विजय लक्ष्मी पंवार व दिव्या बेलवाल ने हरितालिका तीज पर्व को भगवान शिव पार्वती को समर्पित पर्व बताया और हरितालिका तीज की अग्रिम शुभकामनाएँ दी। पण्डित शालिकराम शास्त्री ने बताया कि हरितालिका तीज व्रत कल मंगलवार को है। इस दिन महिलाएँ अपने सुहाग की दीर्घायुता के लिए निर्जला व्रत रखकर भगवान शिव पार्वती की आराधना करतीं हैं।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर आयोजित तीज क्विन प्रतियोगिता में पूजा घिमिरे क्षेत्री को तीज क्विन 2025 चुना गया। वहीं विजेता क्षेत्री द्वितीय व प्रतिभा राना क्षेत्री तृतीय स्थान पर रही। कार्यक्रम का संचालन गोर्खाली सुधार सभा छिद्दरवाला अध्यक्ष कृष्ण कुमार थापा, पूर्णिमा ठकुरी व आरती थापा ने संयुक्त रूप में किया।
वहीं हरिपुरकलां व वीरभद्र में भी तीज उत्सव कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
इस दौरान ज्येष्ठ उपप्रमुख धनवीर बेंदवाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य रवि राणा, ऋषिराम शर्मा, छिद्दरवाला के ग्राम प्रधान गोकुल रमोला, साहब नगर की प्रधान भावना गुरुंग, चकजोगीवाला के प्रधान मोहर सिंह असवाल, जोगीवाला माफी के प्रधान शैलेन्द्र रांगड़, रायवाला के प्रधान सागर गिरी, हरिपुरकलां की ग्राम प्रधान सविता शर्मा, स्नेहलता भण्डारी, शबनम थापा, गीता भण्डारी, अनिता प्रधान, लक्ष्मी गुरुंग, कलिका प्रसाद पौडेल, केबी रेग्मी, माया घले, प्रिया ढकाल, विक्रम क्षेत्री, रमेश नैथानी, सोबन कैंतुरा, कैलाश रतूड़ी, विजय विश्नोई, वाइबी भण्डारी, केबी राना, सुबन श्रेष्ठ, विनय कुमार थापा, आदि मौजूद रहे।
