Iran Blast: दिन-दहाड़े धमाके से दहला ईरान, 200 से अधिक लोग घायल; हमले के पीछे किसका हाथ?

Ad
खबर शेयर करें -

ईरान के बंदर अब्बास शहर में शनिवार को जबरदस्त धमाका हुआ। इसमें 200 से ज्यादा लोग घायल हो गए। ये धमाका ऐसै वक्त में हुआ है जब ओमान में अमेरिका और ईरान के बीच परमाणु वार्ता का तीसरा दौर चल रहा है। हालांकि विस्फोट के कारणों का तुरंत पता नहीं चल पाया।

रॉयटर्स, दुबई। ईरान के बंदर अब्बास शहर में शनिवार को जबरदस्त धमाका हुआ। इसमें 200 से ज्यादा लोग घायल हो गए। ये धमाका ऐसै वक्त में हुआ है, जब ओमान में अमेरिका और ईरान के बीच परमाणु वार्ता का तीसरा दौर चल रहा है। हालांकि विस्फोट के कारणों का तुरंत पता नहीं चल पाया।

धमाका बंदर अब्बास शहर के शाहिद राजी बंदरगाह पर हुआ। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया और बंदरगाह की गतिविधियों को रोक दिया गया। अभी आग बुझाने का प्रयास चल रहा है। धमाका इतना तेज था कि कई किलोमीटर दूर तक खिड़कियां टूट गईं।

Ad