कांग्रेस में वफादारी का सम्मान, किशोरी लाल शर्मा ने दिया बयान


(दीपांकुश चित्रांश ) खबर उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से है जहाँ कांग्रेस पार्टी द्वारा दोबारा मनोनीत जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा व शहर अध्यक्ष शकील अंसारी के स्वागत व वयोवृद्ध कांग्रेसियों के सम्मान कार्यक्रम में पहुंचे अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा ने संगठन को अनुशासन का पाठ पढ़ाया वही कांग्रेस को पुनर्जीवित करने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उन्होंने वक्फ बिल राणा सांगा विवाद यूपी की कानून व्यवस्था पर बेबाकी से अपनी बात रखी,पार्टी कार्यकर्ताओं,को संबोधित करते हुए सांसद शर्मा ने कहा कांग्रेस पार्टी वफादारी का सम्मान करना जानती है नए संगठन के निर्माण के लिए पहले ही गाइडलाइन तय कर दी गई थी जो कांग्रेस के लिए संघर्षरत है जो काम कर रहा है उसे आगे बढ़ने का काम पार्टी नेतृत्व करेगा जो पार्टी में अनुशासन कायम नहीं करेगा उसको पार्टी दूसरे तरीके से देखती हैं बीते 40 वर्षों के संगठन के अनुभव के आधार पर वह कह सकते हैं की नई टीम कांग्रेस के उत्थान का काम करेगी उन्होंने आगे आने वाले पंचायत चुनाव को लेकर भी कांग्रेसियों से अपनी जमीन तैयार कर चुनाव मैदान में भाग्य आजमाने का आवाहन किया उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे चुनाव लड़कर ही संगठनात्मक रूप से मजबूत होकर हम राजनीति में बड़ी भागीदारी की ओर बढ़ते हैं। अगर हम पंचायत पर कब्जा कर लेंगे तो विधानसभा और लोकसभा का रास्ता वहीं से बन जाएगा बीते चुनाव में इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने दिन-रात खूब मेहनत की ईमानदारी से काम किया जिसका परिणाम यह रहा कि उत्तर प्रदेश में इंडिया गठबंधन ने 43 सीट जीतकर भाजपा पर बढ़त बनाई उन्होंने कहा कि वक्फ बिल पर संसद में बहस होनी चाहिए थी उस पर चर्चा होना चाहिए,रात में चोरी चुपके जबरन बिल पास कर लेना देश की जनता के साथ धोखा है। आम चर्चा के साथ अच्छे सुझावों का देशवासी स्वागत करते हैं।राणा सांगा पर दिए गए बयान पर उन्होंने कहा व्हाट्सएप यूनिवर्सिटी के बजाय इतिहास पढ़ने की जरूरत है उस समय के इतिहासकारों ने जो लिखा उसे ही सही माना जाना चाहिए किसी व्यक्ति की बात पर कोई भरोसा नहीं करना चाहिए, किशोरी लाल शर्मा ने यहां जिले के सभी ब्लॉकों से आए हुए पांच दर्जन वरिष्ठ कांग्रेसियों को उनके योगदान के लिए अंग वस्त्र पहनाकर स्वागत किया।
