बिना भूखे रहे तेजी से घटाएं वजन: जानिए 6 असरदार फैट बर्निंग फूड्स


वजन घटाने के लिए भूखे रहने की आवश्यकता नहीं है; बल्कि, सही खाद्य पदार्थों का चयन महत्वपूर्ण है। कुछ खास “फैट बर्निंग” खाद्य पदार्थ हैं जिन्हें अपनी डाइट में शामिल करने से मदद मिल सकती है। हालांकि, यह ध्यान रखना आवश्यक है कि स्वस्थ खानपान के साथ नियमित व्यायाम भी वजन प्रबंधन के लिए उतना ही महत्वपूर्ण है।
आजकल की भागदौड़ में गलत खानपान और निष्क्रियता से वजन बढ़ना आम है, जिससे मोटापा और बीमारियां बढ़ती हैं। वजन कम करने के लिए डाइट और जिमिंग आम है। अगर आप मोटापे से परेशान हैं, तो हम आपको कुछ “फैट बर्निंग फूड्स” बता रहे हैं जिन्हें डाइट में शामिल करके तेजी से वजन कम किया जा सकता है। आइए, इनके बारे में जानते हैं।
ग्रीन टी
जिन्हें अपना वजन कम करना है वे ग्रीन टी जरूर पिएं। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और कैटेचिन्स मेटाबॉलिज्म को तेज करते हैं। इसके अलावा शरीर की चर्बी को जलाने में मदद करते हैं। रोजाना 2 से 3 कप ग्रीन टी पीना फायदेमंद हो सकता है।
कद्दू
कद्दू को हम सीताफल के नाम से भी जानते हैं। ये भी एक फैट बर्निंग फूड की तरह काम करता है। इनमें एंटीऑक्सीडेंट्स, पौटेशियम, प्रोटीन और फाइबर की अच्छी मात्रा होती है। इसे खाने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है। आप ओवरईटिंग से बच सकते हैं। इसीलिए कहा जाता है कि कद्दू की सब्जी खाने से वजन कम होता है।
ओट्स
आपने देखा होगा कि फिटनेस फ्रीक लोग ओट्स को अपनी डाइट में जरूर शामिल करते हैं। ये फाइबर से भरपूर होता है। आप इसे नाश्ते में खा सकते हैं। इसमें मौजूद प्रोटीन गट हेल्थ को भी अच्छा रखता है। आप इसे दूध, दही या फिर मसालेदार बनाकर भी खा सकते हैं।
अंडा
अंडे में प्रोटीन की अच्छी मात्रा पाई जाती है। ये पेट को लंबे समय तक भरा रखता है। इससे ओवरईटिंग नहीं होती। साथ ही वजन कम करना भी आसान हो जाता है। उबला हुआ अंडा या बिना तेल के बना ऑमलेट खाया जा सकता है। हालांकि गर्मियों में सीमित मात्रा में ही इसका सेवन करें।
दालचीनी
दालचीनी एक ऐसा मसाला है जो शरीर में इंसुलिन की मात्रा को कंट्रोल करता है। इससे मेटाबॉलिज्म भी तेज होता है जो वजन घटाने में सहायक माना जाता है।
शकरकंद
अगर आप अपने डाइट में शकरकंद काे शामिल करते हैं तो इससे भी वजन कम करना आसान हो जाता है। शकरकंद से शरीर को फैट बर्निंग गुण मिल जाते हैं। इसमें पोटैशियम, विटामिन सी और फाइबर की अच्छी मात्रा होती है। इसे उबालकर खाया जा सकता है या इससे सूप भी बना सकते हैं।
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य जानकारी एवं घरेलू उपायों पर आधारित है, जिसका उद्देश्य केवल जागरूकता बढ़ाना है। यह किसी भी प्रकार की चिकित्सकीय सलाह का विकल्प नहीं है। किसी भी प्रकार के खानपान या जीवनशैली में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर, पोषण विशेषज्ञ या स्वास्थ्य विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें। लेख में बताए गए उपाय सभी के लिए समान रूप से प्रभावी हों, यह आवश्यक नहीं है। लेखक या प्रकाशक किसी भी प्रकार की हानि या दुष्प्रभाव के लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।
