अयोध्या में भीषण धमाका: दो मंजिला मकान मलबे में तब्दील, इलाके में मची दहशत

खबर शेयर करें -

अयोध्या: 10 अक्टूबर 2025: अयोध्या में गुरुवार देर रात हुए भीषण धमाके से पूरा इलाका दहल उठा। इस विस्फोट की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि एक दोमंजिला मकान पलभर में जमींदोज हो गया। आसपास के घरों की दीवारें भी दरक गईं और कई लोगों के शवों के चिथड़े उड़ गए। धमाके की आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी।

घटना अयोध्या के फैजाबाद रोड स्थित खौजवा इलाके की बताई जा रही है, जहां देर रात करीब 11:45 बजे यह विस्फोट हुआ। स्थानीय लोगों के अनुसार, अचानक तेज धमाका हुआ और देखते ही देखते पूरा मकान मलबे में तब्दील हो गया। कई लोग अंदर ही फंसे रह गए।

रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारीधमाके के बाद से ही पुलिस, फायर ब्रिगेड, SDRF और NDRF की टीम मौके पर जुटी हैं। मलबे में फंसे लोगों को निकालने का प्रयास जारी है। अब तक 8 शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि कई घायल अस्पताल में भर्ती हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन को अब 12 घंटे से अधिक का समय बीत चुका है, लेकिन अभी भी कई लोगों के दबे होने की आशंका है।

धमाके का कारण अब तक स्पष्ट नहीं प्राथमिक जांच में माना जा रहा है कि यह गैस सिलिंडर ब्लास्ट या रासायनिक विस्फोट हो सकता है। हालांकि, पुलिस ने फिलहाल किसी भी संभावना से इनकार नहीं किया है। बम निरोधक दस्ता और फॉरेंसिक टीम घटनास्थल से सैंपल जुटा रही है।

मुख्यमंत्री ने जताया दुख, जांच के आदेशउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है और अधिकारियों को तुरंत राहत-बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को ₹5 लाख की सहायता राशि और घायलों को ₹50 हजार की मदद की घोषणा की है।

आसपास का इलाका सीलसुरक्षा के मद्देनजर पूरे इलाके को पुलिस ने घेर लिया है। घटनास्थल पर फोरेंसिक जांच जारी है और किसी को भी वहां जाने की अनुमति नहीं है। स्थानीय लोगों को अस्थायी रूप से सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया भयावह मंजरएक प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार, “हम सो रहे थे तभी जोरदार धमाका हुआ। पूरा घर हिल गया। जब बाहर निकले तो चारों तरफ मलबा और चीख-पुकार थी। किसी के हाथ कटे थे, किसी के कपड़े जले हुए थे।

Ad