यूपी में निजी स्कूलों की मनमानी: कांग्रेस का आक्रोश, सौंपा ज्ञापन


- मनमानी वसूली पर सरकार लगाए रोक अन्यथा कांग्रेस छेड़ेगी जन आंदोलन : अभिषेक सिंह राणा
(दीपांकुश चित्रांश) खबर उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से है जहाँ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर जनपद मे निजी विद्यालयों के मनमानी रवैए के खिलाफ कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा के नेतृत्व एवं शहर अध्यक्ष शकील अंसारी की उपस्थिति में सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता व नेता कलेक्ट्रेट पहुंचे जहां जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। तत्पश्चात जिलाधिकारी के प्रतिनिधि के तौर पर पहुंची सिटी मजिस्ट्रेट बिंदूषी सिंह के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने कहा कि प्राइवेट स्कूल नए सत्र में पूरी तरह से मनमानी कर रहे हैं। दिन प्रतिदिन स्कूलों के प्रबंध तंत्र फीस में अनियंत्रित वृद्धि कर रहे हैं। किताब,कॉपी और ड्रेस के लिए अपनी तय दुकानों से खरीद की अनिवार्यता बना रहे हैं। इन दुकानों पर शिक्षा जगत से जुड़े सभी समान मनमाने दामों पर बेचा जा रहा है। वहीं उन्होंने कहा कि महंगाई के इस दौर में अभिभावक पहले से ही आर्थिक तंगी की मार झेल रहे हैं। स्कूलों की इस मनमानी से वे मानसिक प्रताड़ना का भी शिकार हो रहे हैं,हम अभिभावकों व छात्रों के इस शोषण की कड़ी निंदा करते है।उन्होंने महामहिम राज्यपाल से मांग की है कि निजी स्कूलों की फीस,किताबों और यूनिफॉर्म के लिए एक न्यायसंगत नियमावली तुरंत बनाई जाए। वहीं उन्होंने जिला प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द ही ऐसे विद्यालयों के प्रबंधकों के खिलाफ कठोर कार्रवाई नहीं की गई तो इसके लिए कांग्रेस पार्टी आने वाले समय में सड़कों पर उतरने को बाध्य होगी। शहर अध्यक्ष शकील अंसारी ने कहां की राज्य सरकार ऐसे विद्यालयों के प्रबंधकों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करें अन्यथा कांग्रेस इसके लिए बड़ा आंदोलन करेगी। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ओपी चौधरी, सुब्रत सिंह सनी,अपरबल सिंह, हाजी फिरोज अहमद, सिराज सिद्दीकी,सुनील चौहान,विनोद राणा,असलम अंसारी,इमरान अहमद,कुमारी निकलेश सरोज, प्रदीप सिंह,नंदलाल मौर्य,मानस तिवारी,रणवीर सिंह राणा, मोहित तिवारी,लड्डू अहमद ममनून आलम शीतला साहू, देवेन्द्र तिवारी,सलाहुद्दीन हाशमी,आरबी पांडे अशोक सिंह,राम भवन पांडे रणजीत सिंह सलूजा, हामिद राईनी, श्याम लगन,सिराज अकेला, जिगर पाठक आदि लोग शामिल रहे।
