रायवाला: अपने संगठन और समाज के प्रति समर्पित रहे देवेंद्र दत्त जोशी।

Ad
खबर शेयर करें -

रायवाला। पूर्व सैनिक अर्द्ध सैनिक संगठन रायवाला के अध्यक्ष देवेंद्र जोशी का 62 वर्ष की आयु में सोमवार सुबह निधन हो गया। वह कई काफी समय से बीमार चल रहे थे। पूर्व सैनिक संग़ठन की ओर से उनको श्रद्धांजलि अर्पित की गई। संगठन के कार्यकारी अध्यक्ष ऋषिराम शर्मा ने बताया कि देवेंद्र जोशी वर्ष 2023 से संगठन के रायवाला ब्लॉक कमिटी के अध्यक्ष थे। उन्होंने 26 वर्ष तक सेना में रहकर देश सेवा की।

आपको बता दे पूर्व सैनिक एवं अर्द्ध सैनिक संगठन के अध्यक्ष रहते हुए देवेंद्र जोशी कई उत्कृष्ट कार्य किया। उनकी दूरदर्शी सोच रही जिन्होंने अपने अध्यक्ष पद पर आते हुए रायवाला के स्कूलों के टॉपर बच्चों को सम्मानित किया तथा क्षेत्र में अलग-अलग दिशाओं में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया। रायवाला क्षेत्र में सफाई अभियान में उनकी प्रमुख भूमिका रहती थी। नशा मुक्ति के लिए जागरूकता अभियान चलाए। देवेंद्र दत्त जोशी अपने संगठन के लिए काफी समर्पित रहे। अपने क्षेत्र की वीर नारियों, पूर्व सैनिकों के अधिकारों के लिए कार्य किए। उन्होंने पूर्व सैनिक संगठन रायवाला को प्रदेश में उच्च स्तर पर पहुंचाया। उत्तराखंड टाइम्स ने उनके कई कार्यक्रम कवर किए गए। उनकी पत्नी शैला बताती है कि उन्होंने अपने काम के आगे अपने स्वास्थ्य पर भी ध्यान नहीं दिया। सच्चे सिपाही की तरह पहले आर्मी में और सेवानिवृत होने के बाद समाज की बुराइयों से लड़ते लड़ते वीर गति को प्राप्त हो गए। ऐसे सच्चे फौजी को नमन एवं श्रद्धांजलि।

श्रद्धांजलि देने वालों में सेवानिवृत कैप्टन गंगा प्रसाद उनियाल, हर्षमणि लस्याल, शंकर दयाल धने, सूबेदर राजेश मल्ल, कैप्टन हुकुम सिंह, मोहन सिंह आदि रहे। वहीं सेना की ओर से भी देवेंद्र जोशी को श्रद्धांजलि दी गयी। रायवाला कैंट से सेना के प्रतिनिधि के रूप में सूबेदार संजय कुमार ने देवेंद्र जोशी के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित किया। खड़खड़ी श्मशान घाट में स्व जोशी को उनके पुत्र शैलेन्द्र जोशी ने मुखाग्नी दी। स्व जोशी अपने पीछे धर्म पत्नी शैला देवी, एक बेटा व तीन बेटियों का भरा पूरा छोड़ गए हैं।

Ad