नैनीताल: राजभवन के 125 साल पूरे, राष्ट्रपति मुर्मु ने किया नए मुख्य द्वार का शिलान्यास
नैनीताल: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शुक्रवार को राजभवन, नैनीताल की स्थापना के 125 वर्ष पूरे होने के ऐतिहासिक अवसर पर यहाँ के नए मुख्य द्वार का शिलान्यास किया। इस विशेष कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
राजभवन नैनीताल पिछले 125 वर्षों से उत्तराखंड की सांस्कृतिक, प्रशासनिक और ऐतिहासिक पहचान का प्रतीक रहा है। आज भी यह अपनी अनूठी स्थापत्य कला, प्राकृतिक सौंदर्य और ऐतिहासिक विरासत के लिए एक अद्वितीय स्थान रखता है।
इस ऐतिहासिक समारोह के अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, सचिव राज्यपाल श्री रविनाथ रामन, विधि परामर्शी श्री कौशल किशोर शुक्ल, अपर सचिव श्रीमती रीना जोशी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण भी मौजूद रहे।
