अयोध्या से लौटने पर प्रेमचंद अग्रवाल ने किया ग्राम प्रधान चंद्रमोहन पोखरियाल और उनके साथियों का स्वागत

खबर शेयर करें -

रायवाला । 25 जनवरी 2024 । क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने अयोध्या में श्री रामलला के दर्शन कर लौटने पर ग्राम प्रधान खैरीकला चंद्र मोहन पोखरियाल सहित अन्य साथियों का स्वागत किया। इस दौरान ग्राम प्रधान ने श्री राम मंदिर की भव्यता का बखान भी किया। ग्राम प्रधान का स्वागत कर डॉ अग्रवाल ने कहा कि श्रीराम के बाल स्वरूप के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का साक्षी पूरा विश्व रहा। श्रीराम मंदिर के लिए 500 वर्षों का लंबा इंतजार करना पड़ा।

आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की दृढ़ इच्छाशक्ति और अथक प्रयासों तथा सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद देशवासियों की मुराद पूरी हुई। उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधान चमन पोखरियाल तथा उनके साथियों को श्रीरामलला के दर्शन करने पर बधाई दी। उन्होंने सभी लोगों को अयोध्या में श्रीराम मंदिर के दर्शन करने का आवाहन किया।इस मौके पर ग्राम प्रधान चंद्रमोहन पोखरियाल ने कहा कि श्री रामचंद्र जी के बाल स्वरूप की मूर्ति बहुत आकर्षक है। उनके दर्शन करने पर उनके चेहरे से नज़र नहीं हट पाती है। उन्होंने कहा कि श्रीराम मंदिर के कोसों दूर तक सकारात्मक माहौल है। वहाँ जाने से शरीर में अध्यात्म ऊर्जा आती है।

इस दौरान अयोध्या से दर्शन कर लौटे प्रधान चंद्रमोहन पोखरियाल, शीशपाल पोखरियाल, अभय राणा, आशीष दुमोगा, अरविंद को समानित किया गया।