ऋषिकेश: पंडित नेहरू की पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि

Ad
खबर शेयर करें -


ऋषिकेश: आज देश के प्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय जवाहरलाल नेहरू की 61वीं पुण्यतिथि पर ऋषिकेश विधानसभा के कांग्रेसजनों ने कांग्रेस भवन में उनकी चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी
इस संबंध में महानगर अध्यक्ष राकेश सिंह एवं पीसीसी सदस्य जयेंद्र रमोला ने कहा कि स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू एक दमदार और दूरदर्शी प्रधानमंत्री थे उन्होंने अपने जीवन काल में जो भी किया चाहे वह विधिनिर्माता के रूप में हो, प्रशासक के रूप में हो, स्वतंत्रता सेनानी के रूप में हो या फिर लेखक के रूप में हो, नेहरू ने अपने जीवन में जो भी कार्य किया उसमें उत्कृष्टता हासिल की ।उन्होंने अपने पीछे एक विशाल विरासत छोड़ गए। उनके नेतृत्व में, एम्स, आईआईटी, आईआईएम, राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, बीएआरसी, इसरो और डीआरडीओ आदि सहित उच्च शिक्षा के कई संस्थान स्थापित किए गए और ये प्रमुख संस्थान हैं और भारत के विकास में बहुत बड़ा योगदान दे रहे हैं

वरिष्ठ कॉग्रेस नेता अरविन्द जैन एवं मदन मोहन शर्मा ने कहा कि भारत के सबसे प्रसिद्ध राजनेताओं में से एक, नेहरू को 15 वर्ष की आयु तक विभिन्न अंग्रेजी शिक्षकों और अध्यापिकाओं द्वारा घर पर ही पढ़ाया गया था। बाद में वे अपनी उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए दूसरे देश चले गए,। उनकी खुद की रचनाएँ, जैसे कि द डिस्कवरी ऑफ़ इंडिया और ग्लिम्प्सेस ऑफ़ वर्ल्ड हिस्ट्री, उनकी जानकारी और आलोचनात्मक सोच की अभूतपूर्व गहराई को दर्शाती हैं। वे अपनी टिप्पणियों में नियमित रूप से साहित्यिक कृतियों, ऐतिहासिक घटनाओं और वैज्ञानिक सिद्धांतों का उल्लेख करते थे

इसीक्रम में पूर्व मंडी समिति अध्यक्ष राकेश अग्रवाल व व्यापार संगठन अध्यक्ष ललित मोहन मिश्रा ने भी पंडित नेहरू के कार्यों के बारे कहा कि नेहरू जी ने देश में उदारवादी समाजवादी आर्थिक सुधारों को लागू किया और भारत को औद्योगीकरण की नीति के लिए प्रतिबद्ध किया यहाँ तक कि नेहरू जी ने अपनी कुल संपत्ति का लगभग 98% दान कर दिया था, जो कि उस समय 196 करोड़ रुपये के बराबर था जो आज के हिसाब से 49,000 करोड़ रुपये के आसपास अनुमानित है यह दान उन्होंने देश के विकास के लिए किया था
पूर्व प्रधानमंत्री जी को श्रद्धांजलि देने के पश्चात देवप्रयाग से हमारे कांग्रेस जिला अध्यक्ष उत्तम सिंह असवाल जी के पिता श्री धर्म सिंह असवाल जी सहित 4 व्यक्तियों की सड़क दुर्घटना में हुई आकस्मिक मृत्यु पर 2 मिनट का मौन रख उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई l
आज इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में प्रदीप जैन,राजेंद्र कोठारी, हरि सिंह नेगी, सूरत सिंह कोहली,संगठन महामंत्री ऋषि सिंघल,पार्षद भगवान सिंह पवार, मंडलम अध्यक्ष प्रवीण गर्ग, सुमित चौहान, अशोक शर्मा, भूपेंद्र राणा, पुरंजय भारद्वाज, आदित्य झा, राजेश शर्मा आदि कांग्रेसजन उपस्थित रहे l

Ad