“गांव चलो अभियान” तहत श्यामपुर में मंडल कार्यशाला का हुआ आयोजन

खबर शेयर करें -

Rishikesh: 3 फरवरी, शनिवार को आडवाणी धर्मशाला तुलसी विहार कॉलोनी गुमानीवाला में गांव चलो अभियान के तहत कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता श्यामपुर मंडल अध्यक्ष दिनेश पयाल की के द्वारा की गई।जिसमें जिले द्वारा भेजे गए मुख्य अतिथि डोईवाला ब्लॉक प्रमुख भगवान सिंह पोखरियाल और मुख्य वक्ता के रूप में दिनेश सती पहुंचे।

कार्यशाला में भगवान सिंह पोखरियाल ने संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकारों की जनकल्याण योजनाओं की चर्चा करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव में प्रदेश की सभी सीटों पर जीतने की रणनीति बनाते हुए और शहर के साथ ही गांवों तक अपनी पकड़ और मजबूत करने के लिए आज से ‘गांव चलो’ अभियान शुरू किया है, प्रत्येक कार्यकर्ता से चुनाव में इन योजनाओं की चर्चा जन-जन तक करनी होगा और मुख्य वक्ता दिनेश सती ने केंद्र सरकार द्वारा राम मंदिर बनने पर धन्यवाद प्रेषित किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा अब आगामी चुनाव में सभी को कमर कने की जरूरत है उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि इस बार हम लोकसभा सीट हरिद्वार में भारी बहुमत से विजय प्राप्त करेंगे मंडल अध्यक्ष दिनेश पायल ने सबका धन्यवाद और आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर मंडल महामंत्री चंद्र मोहन पोखरियाल, मंडल महामंत्री सत्यपाल सिंह राणा, कार्यक्रम संयोजक गोविंद सिंह मेहर संयोजक रमन राणा, संयोजक लक्ष्मी सेमवाल ने भी अपने अपने विचार व्यक्त किए।

महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सोनी रावत, जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा नरेंद्र रावत, हरपाल राणा, हरीश उप्रेती , कमल नेगी, पांडे, नागेंद्र भट्ट , गणेश राणा, बहादुर थापा, मधु भट्ट, मधु पोखरियाल, नीलम चमोली अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष
अमनप्रीत सिंह आदि उपस्थित रहे।