पेड़ लगाएँ, प्लास्टिक छोड़ें: पर्यावरण बचाने के लिए किशोरों से बुजुर्गों तक सबकी जिम्मेदारी

Ad
खबर शेयर करें -

हर साल 5 जून को ‘विश्व पर्यावरण दिवस’ मनाया जाता है, जिसका मुख्य उद्देश्य लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना है। यह दिन हमें मनुष्य और प्रकृति के गहरे संबंध को समझाता है तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करने की हमारी ज़िम्मेदारी याद दिलाता है।

Ad

इस वर्ष (2025) की थीम ‘प्लास्टिक प्रदूषण को हटाना’ (Beat Plastic Pollution) है। पर्यावरण बचाने के लिए हमें अपनी दैनिक आदतों में सुधार करना होगा। आज का यह लेख आपको बताएगा कि किन छोटे-छोटे बदलावों से आप इस मुहिम में योगदान दे सकते हैं। आइए, इन्हें विस्तार से जानें।

पौधरोपण करें

पर्यावरण को बचाने का सबसे आसान और कारगर तरीका है क‍ि ज‍ितना हो सके पौधरोपण करें। पेड़-पौधे नेचर को संवारने का काम करते हैं। ये कार्बनडाइऑक्‍साइड को एब्‍जॉर्ब करते हैं और ऑक्‍सीजन छोड़ते हैं। इससे हमारी सेहत को भी जबरदस्‍त फायदा होता है। ऐसे में आपको एक गांठ बांध लेना चाह‍िए क‍ि हर महीने आपको दो से तीन पौधे तो लगाने ही हैं। आप अपने दोस्‍तों और र‍िश्‍तेदारों को भी जागरुक कर सकते हैं।

अलग-अलग रखें गीला और सूखा कूड़ा

अगर आप पर्यावरण को बचाना चाहते हैं ताे आपको गीला और सूखा कूड़ा अलग रखना चाह‍िए। आप गीले कूड़े को पौधों में डाल सकते हें। इससे वो कुछ द‍िन बाद खाद का रूप ले लेगा। वहीं चाय बनाने के बाद चाय की पत्‍ती काे भी अच्‍छे से धोकर पौधों में डाला जा सकता है। ये पेड़ पौधों की उम्र को बढ़ाते हैं।

प्‍लास्‍ट‍िक का इस्‍तेमाल कम करें

आप प्लास्टिक का इस्‍तेमाल धीरे-धीरे कम कर दें। इसे अपनी आदतों में शाम‍िल कर लें। इसके बजाय आप सूती या जूट बैग का इस्‍तेमाल कर सकते हैं। इसका इस्‍तेमाल आप बार-बार कर सकते हैं। आप चाहें तो बायोडिग्रेडेबल बैग भी यूज कर सकते हैं।

पानी की बर्बादी से बचें

अगर आप बेफि‍जूल का पानी खर्च करते हैं तो इससे भी पर्यावरण को नुकसान पहुंचता है। गर्मी के दिनों में पानी की कमी से कई जगह हालत खराब हो जाती है। छोटी-छोटी जगहों पर आप पानी बचा सकते हैं। जैसे बर्तन धोते समय टैप की जगह नल का इस्‍तेमाल करें। टंकी से पानी लगातार बहता है। नल चलाने पर आप जरूरत के ह‍िसाब से ही पानी का इस्‍तेमाल करेंगे।

साइक‍िल से चलना सीखें

आज कल की भागदौड़ भरी ज‍िंदगी में हर कोई कार, बाइक, स्‍कूटी से कहीं भी आना-जाना पसंद करता है। इनसे न‍िकलने वाला धुंआ भी पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रहा है। अगर आप कहीं पास में जा रहे हैं तो गाड़ी के बजाय साइक‍िल से जाएं। हो सके तो पैदल चलें। इससे आपको भी फायदा होगा और पर्यावरण का संरक्षण भी होगा।

Ad