कुमाऊँ विश्वविद्यालय के 20वें दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

खबर शेयर करें -

नैनीताल: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को नैनीताल स्थित कुमाऊँ विश्वविद्यालय के 20वें दीक्षांत समारोह में शिरकत करते हुए छात्रों को संबोधित किया।

इस ऐतिहासिक अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा कि शिक्षा न केवल हमें आत्मनिर्भर बनाती है, बल्कि विनम्र बनना और समाज व देश के विकास में योगदान देना भी सिखाती है। उन्होंने नवस्नातक छात्रों से वंचित वर्गों की सेवा और राष्ट्र निर्माण के लिए स्वयं को समर्पित करने का आग्रह किया।

राष्ट्रपति मुर्मू ने विश्वविद्यालय के इतिहास में इस महत्वपूर्ण मील के पत्थर पर विश्वविद्यालय प्रशासन, शिक्षकों और छात्रों को बधाई दी।

Ad