रायवाला: महिलाओं को प्रोत्साहित करने के लिए पहुंचे महिला आयोग की अध्यक्ष, जनप्रतिनिधी और सामाजिक कार्यकर्ता

खबर शेयर करें -

रायवाला: प्रतीतनगर होशियारी माता मंदिर के प्रांगण में 5 दिनों से हो रही श्री कृष्ण लीला के अंतिम दिन महिलाओं को प्रोत्साहित करने के लिए महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल, श्यामपुर जिला पंचायत सदस्य संजीव चौहान, ग्राम प्रधान अनिल कुमार, कुसुम कंडवाल भट्ट सामाजिक कार्यकर्ता कुसुम जोशी सामाजिक कार्यकर्ता, कमल खटका पहुंचें।

होशियारी माता प्रांगण में हो रही श्री कृष्ण लीला सिर्फ धर्म ही नहीं बल्कि अपने साथ कई लोगों की मेहनत, त्याग, खुशी, समर्पण, आस्था और ज्ञान का संदेश दिया है। इन 5 दिनों में कृष्ण लीला में शामिल लोगों को एक माला में पिरोने का काम किया है।

आइए आपको विस्तार से समझाते है कि किस तरह से यह सफर शुरू हुआ भक्ति भाव का। वैसे तो महिलाएं बड़ी ही धार्मिक होती है। पांच महिलाओं की बैठक से शुरू हुआ श्री कृष्ण लीला पर विचार किया गया, उसके बाद शुरू हुई इससे लोगों को जोड़ने का सफर धीरे-धीरे क्षेत्र की बेटियां आगे आई और देवकी सुबेदी ने कृष्णलीला कैसे की जाए इस पर अध्ययन शुरू किया। फिर कृष्ण लीला कमेटी का गठन किया गया। महेंद्र राणा निर्देशक के सुझाव और गाइडेंस से स्क्रिप्ट लिखी गई। डायलॉग लिखे गए, महिलाओं में पात्र चुनें गए। शाम के 4 बजे 3 महीने पहले से तैयारी शुरू हुई प्रैक्टिस की। इस बीच डेंगू से भी महिलाए ग्रसित हुई लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी।

धीरे- धीरे आसपास की महिलाएं भी जुड़ी, थोड़ा बहुत फंड इक्ट्ठा हुआ, श्री कृष्ण लीला के लिए परदे, कपड़े, आभूषण खरीदे गए। वह समय भी आया जिसका इंतजार महिलाएं कर रही थी। 20 सितम्बर जब पहले दिन क्षेत्र की जनता ने सपोर्ट किया होशियारी माता मंदिर परिसर दर्शकों से खचाखच भर गया।

देवकी सुबेदी का कहना है कि समाज की बेटियों को सनातन धर्म से जोड़ने के लिए श्री कृष्ण लीला का आयोजन किया गया।

बालिकाएं जिनके द्वारा लीला मंचन की गई —

कलाकार बच्चे, दिव्यांशी अमोली, प्रियांशी, वंशिका, अक्षरा, सुदीक्षा रावत, निधि शर्मा, प्रज्ञा शर्मा, स्वास्थिक कंठवाल, साक्षी परिधि, आराध्या, आंचल, अर्पिता थापा, सविता, प्रियंका सुबेदी, अंशिका चमोली, अंशिका भट्ट, ईशा, स्नेहा,अदिति, सिमरन, दिव्यांका, वैशाली आदि।

इस अवसर पर अनिल डबराल, अजय शाहू, ए के सिंह, मुकेश भट्ट, आशीष जोशी, ऋषिराम शर्मा, लीला शर्मा, यशोदा शर्मा, इबक्ला,भागीरथी, माया डबराल, सुनीता, कमलेश भंडारी लक्ष्मी डंगवाल, कमला अधिकारी, अलका क्षेत्री, धूमा देवी, कुमना रावत, देवेश्वेरी नौटियाल, बिना बंगवाल, राधिका थापा, मंजू देवी, उमा जोशी, अनिता भट्ट, रोशनी नाउटीवाल, धमयंती बडोला, पुष्पा बडोला, अनिता जुगलान, कमला देवी कृष्ण लीला कमेटी और ग्रामवासी मौजूद रहे।