पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया उनको याद

खबर शेयर करें -

रायवाला: पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर रायवाला होशियारी मंदिर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बूथ संख्या 152 में बीना बंगवाल की अध्यक्षता में पंडित दीन दयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम में पहुंचे प्रदेश संयोजक कपिल गुप्ता ने बताया कि अंत्योदय का नारा देने वाले दीनदयाल उपाध्याय कहा करते थे कि अगर हम एकता चाहते हैं, तो हमें भारतीय राष्ट्रवाद को समझना होगा, जो हिंदू राष्ट्रवाद है और भारतीय संस्कृति हिन्दू संस्कृति है। उनका कहना था कि भारत की जड़ों से जुड़ी राजनीति, अर्थनीति और समाज नीति ही देश के भाग्य को बदलने का सामर्थ्य रखती है। कोई भी देश अपनी जड़ों से कटकर विकास नहीं कर सका है।

इस अवसर पर प्रदेश संयोजक नमामी गंगा कपिल गुप्ता, मंडल महामंत्री आशीष जोशी, ताजेंद्र सिंह, अजय शाहू, मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष सागर गिरी सरस्वती अधिकारी, मुकेश तिवाड़ी, सुषमा, शोभा, रमा, सुरेश, वेद प्रकाश , ऋषिराम शर्मा, हर्ष मनी आदि लोग मौजूद रहे।