सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित और आतिशी के बाद चौथी महिला सीएम होगी रेखा गुप्ता

रेखा गुप्ता दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी। रेखा गुप्ता शालीमार बाग सीट से विधायक हैं। नई दिल्ली सीट से पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को हराने वाले प्रवेश वर्मा डिप्टी सीएम होंगे। बीजेपी ने इसका ऐलान कर दिया है। बीजेपी ने मुख्यमंत्री का चयन करने के लिए वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद और ओमप्रकाश धनखड़ को नियुक्त किया है।

आपको बता दे कि बीजेपी ने रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री बनाने का फैसला किया है। रेखा गुप्ता दिल्ली की शालीमार बाग सीट से पहली बार विधायक चुनकर आई हैं और बीजेपी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं। साथ ही वह दिल्ली में मुख्यमंत्री का पद संभालने वाली चौथी महिला होंगी। इससे पहले सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित और आतिशी दिल्ली की सीएम रह चुकी हैं.