Rishikesh: चंद्रेश्वर नगर में चार दिवसीय दुर्गा पूजा महोत्सव का शुभारंभ, बतौर मुख्य अतिथि बन महापौर हुई कलश यात्रा में शामिल

खबर शेयर करें -

उत्तराखण्ड टाइम्स / ऋषिकेश:-  कलश यात्रा के साथ आज सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति चंद्रेश्वर नगर के चार दिवसीय दुर्गा पूजा महोत्सव का शुभारंभ हो गया। नगर निगम महापौर ने इस पावन अवसर पर बतौर मुख्यातिथि कार्यक्रम में शिरकत करते हुए समस्त ऋषिकेश वासियों को महापर्व दुर्गा अष्टमी की बधाई दी।उन्होंने कहा कि भारत में कोई भी हर महीने उत्सवों का आनन्द ले सकता है। यह एक धर्म, भाषा, संस्कृति और जाति में विविधताओं से भरा धर्मनिरपेक्ष देश है, ये हमेशा मेलों और त्योहारों के उत्सवों में लोगों से भरा रहता है।

अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त धार्मिक एवं पर्यटन नगरी ऋषिकेश दुर्गा अष्टमी पर्व से पूर्व आज जगत जननी मां वैष्णवी के रंग में रंगी हुई नजर आई। मंगलवार की दोपहर सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति चंदेश्वर नगर के तत्वावधान में दुर्गा पूजा महोत्सव कार्यक्रम के तहत नगर में भव्य कलश यात्रा निकाली गई । गंगा तट त्रिवेणी घाट से प्रराम्भ हुई कलश यात्रा घाट बाजार,हरिद्वार मार्ग से होते हुए कार्यक्रम स्थल चन्द्रेश्वर नगर पहुंची जहां विधिपूर्वक कलश स्थापना की गई।इससे पूर्व गंगा तट पर गायत्री मंत्रों के बीच महापौर अनिता ममगाई ने समिति के पद्दाधिकारियों के साथ धार्मिक अनुष्ठान में सहभागिता की।महापौर ने 151 कन्याओं का पूजन कर कलश यात्रा का शुभारंभ कराया।

इस अवसर पर महापौर ने कहा कि भारतवर्ष त्योहारों का देश है।पर्व धार्मिक आस्था को मजबूत बनाने के साथ खुशियों का पैगाम लेकर आते हैं।देवभूमि में विभिन्न संस्कृतियों के त्यौहार आपसी सद्भाव के साथ मनाए जाने की महान परम्परा रही है। उन्होंने समिति को चार दिवसीय महोत्सव के सफल क्रियान्वयन की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए निगम प्रशासन की और से हर संभव सहयोग का आश्वासन भी दिया।

इस दौरान समिति के अध्यक्ष प्रमोद कुमार ,महासचिव गोरखनाथ राजभर, जयप्रकाश नारायण , सुदर्शन यादव, दीनदयाल राजभर, उमेश राजभर ,पारसनाथ,गिरीश चन्द्र राजभर, राजपाल ठाकुर उमेश, वीरबहादुर, विजय कुमार,यतीलाल साहनी सहित समिति से जुड़े तमाम सदस्य बड़ी संख्या मेंं मौजूद रहे।