भाजपा रायवाला मंडल में युवाओं का नेतृत्व करेंगे सागर गिरी

खबर शेयर करें -

रायवाला: रायवाला मंडल बीजेपी में रिक्त पड़े युवा मोर्चा के अध्यक्ष पद को भर दिया गया है। जिसमें रायवाला के युवा नेता सागर गिरी को अहम जिम्मेदारी देकर पार्टी का विस्तार किया गया है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश युवा मोर्चा के अध्यक्ष शशांक रावत, जिलाध्यक्ष रविंद्र राणा की सहमति से सागर गिरी को रायवाला मंडल में युवा मोर्चा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

सागर गिरी ने बयान जारी कर कहा “भारतीय जनता युवा मोर्चा रायवाला मंडल का अध्यक्ष नियुक्त करने के लिए मैं युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अंकित बिजल्वाण , युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत व भाजपा जिला अध्यक्ष रविंद्र राणा सहित संगठन के शीर्ष नेतृत्व का हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं। शीर्ष नेतृत्व ने मुझे संगठन में इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी है। मैं विश्वास दिलाता हूं कि भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीति के अनुसार कार्य करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का कार्य करूंगा।”