प्रधान संगठन ने लगाए सहायक पंचायत अधिकारी पर गंभीर आरोप, खंड विकास अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

खबर शेयर करें -

डोईवाला: डोईवाला ब्लॉक में प्रधान संगठन के द्वारा बैठक आयोजन किया गया जिसमें सहायक पंचायत अधिकारी राजेंद्र सिंह गुसाईं पर गंभीर आरोप लगाए। इस विषय को लेकर खंड विकास अधिकारी सोनम गुप्ता को ज्ञापन भी सौंपा गया।

आपको बता दे कि आज ग्रामों के प्रधान ब्लॉक में आयोजित बैठक में इक्कठे हुए । जिसमे सहायक पंचायत अधिकारी के द्वारा प्रधानों को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया गया। उनका कहना है कि सहायक पंचायत अधिकारी के द्वारा उन्हें आर्थिक और मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा है।प्रधान संगठन के अध्यक्ष सोबन सिंह कैंतूरा का कहना है कि सहायक पंचायत अधिकारी राजेंद्र गुसाईं के द्वारा मनमाने तरीके से पंचायत सेक्रेटरी को बदलने एवं ग्राम प्रधानों से अवैध धन वसूली की जा रही है। जिसको प्रधान संगठन बर्दास्त नही करेगा। डोईवाला ब्लॉक से इस विषय पर सख्त कार्यवाही नही की गई तो प्रधान ब्लॉक के कार्यालय में 30 सितम्बर को धरना प्रदर्शन करेगा। साथ ही ऑफिस में तालाबंदी भी की जायेगी।

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख भगवान सिंह पोखरियाल, प्रधान संगठन अध्यक्ष सोबन सिंह कैंतूरा, प्रधान शंकर दयाल धनै, प्रधान अनिल कुमार प्रधान भगवान सिंह मैहर , प्रधान सरिता देवी, प्रधान पंकज रावत, प्रधान चंद्र मोहन पोखरियाल, प्रधान धर्मपाल सिंह, प्रधान शीतल खत्री प्रधान संजीव नेगी, प्रधान सोनी चंद , प्रधान रुचि नेगी , प्रधान कमलदीप कौर, प्रधान गीतांजलि जखमोला प्रधान अनिल पाल, प्रधान अनुपमा कृषाली, प्रधान सरिता ,अजीत पाल, प्रधान दीपा राणा, प्रधान दीपिका व्यास, पूर्व प्रधान दीपक चंद, पूर्व प्रधान परमिंदर सिंह मनोज जखमोला, बलविंदर सिंह, राहुल, संदीप पाल खत्री, क्षेत्र पंचायत सदस्य नरदेव सिंह पुंडीर आदि गण मान्य लोग उपस्थित थे।