बलिदान दिवस पर श्यामपुर भाजपा मंडल के सदस्यों ने किया वृक्षारोपण

खबर शेयर करें -

ऋषिकेश: आज श्यामपुर मण्डल मे तुलसी बिहार कॉलोनी में स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस कार्यक्रम का आयोजन मंडल अध्यक्ष दिनेश पयाल की अध्यक्षता में किया गया।

इस अवसर पर श्यामपुर मंडल द्वारा वृक्षारोपण भी किया गया। सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और अंतोदय को देश की प्रगति का आधार मानने वाले डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने” एक देश में दो विधान दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे नहीं चलेंगे का नारा” दिया और कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाने के लिए अपने प्राणों की आहुति दी।

इस अवसर पर मंडल महामंत्री चंद्र मोहन पोखरियाल, मंडल महामंत्री सतपाल राणा, जिला मंत्री पुष्पा ध्यानी, शक्ति केंद्र संयोजक मनोज नौटियाल, शक्ति केंद्र संयोजक सरिता राणकोटी, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष रविंद्र रमोला, गौतम राणा, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष अमनप्रीत सिंह, मंडल उपाध्यक्ष शोभा चौहान एवं श्यामपुर मंडल के गण मान्य लोग उपस्थित रहे।