एसएसपी ने पदोन्नति प्राप्त अधिकारियों को पहनाए अलंकरण चिन्ह

देहरादून। शुक्रवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने उप निरीक्षक सशस्त्र पुलिस से दलनायक के पद पर पदोन्नत हुए अधिकारियों को अलंकरण कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने पदोन्नत अधिकारियों को हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की।
जनपद देहरादून में नियुक्त निम्न अधिकारियों को दलनायक पद पर पदोन्नति प्राप्त हुई
उप निरीक्षक सशस्त्र पुलिस भूपेन्द्र सिंह गुसाईउप निरीक्षक सशस्त्र पुलिस संजीव कुमार शर्मा
एसएसपी अजय सिंह ने कहा कि पदोन्नति के साथ जिम्मेदारी भी बढ़ जाती है। अधिकारियों को अपनी निष्ठा, अनुशासन और ईमानदारी से कार्य करते हुए पुलिस विभाग की छवि को और सशक्त बनाना चाहिए।
