स्वाभिमान मोर्चा का बड़ा फैसला: नरेंद्र नेगी बने ऋषिकेश महानगर अध्यक्ष

ऋषिकेश : उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा द्वारा संगठन विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए नरेन्द्र नेगी को ऋषिकेश महानगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बॉबी पंवार द्वारा अधिकृत नियुक्ति पत्र जारी कर की गई।
प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुधीर राय रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि नरेन्द्र नेगी समाज सेवा और जनसरोकारों से लंबे समय से जुड़े रहे हैं। संगठन को विश्वास है कि उनके नेतृत्व में महानगर इकाई और अधिक सक्रिय, मजबूत और जनसमर्थक बनेगी।
प्रदेश संगठन प्रभारी दिनेश चंद मास्टर ने इस अवसर पर कहा, “नरेन्द्र नेगी जैसे जमीनी कार्यकर्ता को संगठन की जिम्मेदारी देना उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा की दिशा और दृष्टि को दर्शाता है। हमें पूर्ण विश्वास है कि वे संगठन को जनमानस के बीच मजबूती से स्थापित करेंगे।”जिलाध्यक्ष शीशपाल पोखरियाल ने भी नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा,”नरेन्द्र नेगी की नियुक्ति से ऋषिकेश में संगठन को नई दिशा और गति मिलेगी। वे जनभावनाओं को समझने वाले, समर्पित और संघर्षशील कार्यकर्ता हैं। उनकी नेतृत्व क्षमता से संगठन को मजबूती मिलेगी और जनआंदोलन को बल मिलेगा।”यह नियुक्ति संगठन के जमीनी विस्तार और उत्तराखंड के स्वाभिमान की रक्षा के लिए किए जा रहे प्रयासों को और अधिक ऊर्जा प्रदान करेगी।
