“70 वर्ष में स्थापित किया आदर्श शासन!”: सुल्तानपुर में अहिल्याबाई की 300वीं जयंती पर दिलीप पटेल का ऐतिहासिक बयान

Ad
खबर शेयर करें -
  • लोकमाता अहिल्याबाई ने 70 वर्ष के जीवनकाल में आदर्श शासन व्यवस्था को किया स्थापित : दिलीप पटेल

दीपांकुश चित्रांश क़ी रिपोर्ट…खबर उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से है जहाँ नगर पालिका प्रांगण में राज्य मिशन निदेशक, स्वच्छ भारत मिशन नगरीय के निर्देशानुसार ‘‘पुण्यश्लोक लोकमाता रानी अहिल्याबाई होल्कर जी’’ की 300वीं जयन्ती के अवसर पर नगर पालिका परिषद सुलतानपुर द्वारा वृहद स्तर पर महिला सशक्तिकरण सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया,जिसमें मुख्य अतिथि दिलीप सिंह पटेल क्षेत्रीय अध्यक्ष काशी क्षेत्र भाजपा एवं मुख्य वक्ता गीता बिन्द सदस्य राज्य महिला आयोग एवं क्षेत्रीय कार्य समिति सदस्य काशी क्षेत्र भाजपा तथा विशिष्ट अतिथि सुशील त्रिपाठी जिलाध्यक्ष भाजपा,शैलेन्द्र प्रताप सिंह सदस्य विधान परिषद,राज प्रसाद उपाध्याय विधायक सदर योगेन्द्र प्रताप सिंह अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक अमेठी/सुलतानपुर की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रवीन कुमार अग्रवाल पालिकाध्यक्ष के नेतृत्व में किया गया,जिसका शुभारम्भ मुख्य अतिथि दिलीप सिंह पटेल व गीता बिन्द मुख्य वक्ता द्वारा पुण्यश्लोक लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए दीप प्रज्ज्वलन कर प्रारम्भ किया गया।इस अवसर पर सभा को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि दिलीप पटेल ने लोकमाता अहिल्याबाई के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि छोटी उम्र में विवाह के बावजूद उन्होंने अपनी शिक्षा जारी रखी तथा अपने 70 वर्ष के जीवनकाल में आदर्श शासन व्यवस्था स्थापित की। आज हम लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के योगदान व उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुॅंचाने हेतु एकत्रित हुए हैं,माता अहिल्याबाई नारी सशक्तिकरण एवं सामाजिक समरसता का प्रतीक हैँ उनका जीवन धैर्य, शौर्य,चातुर्य,वात्सल्य,माधुर्य, भक्ति और विरक्ति के गुणों का सप्तरंगी इन्द्रधनुष था,जो अतुलनीय व पूजनीय भी है। हमारे प्रधानमन्त्री मोदी जी लोकमाता के सपनों को पूरा करने में जुटे हैं।मुख्य वक्ता गीता बिन्द ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर ने किसानों, नौजवानों,कारीगरों,हस्तशिल्पयोऔर महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए उल्लेखनीय कार्य किए।

Ad