खदरी की महिलाओं ने श्राद्ध पक्ष में निकाली भव्य कलश यात्रा, जानिए क्यों ?

खबर शेयर करें -

ऋषिकेश: व्यास पीठ पर विराजमान वैष्णवाचार्य पंडित शिव स्वरूप नौटियाल द्वारा ब्यो बारात सेलेब्रसन प्वाइंट में खदरी, श्यामपुर में 4 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक पितृ पक्ष में पितरों के निमित्त श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का विशेष आयोजन किया जा रहा है।

व्यास पण्डित शिव स्वरूप ने श्राद्ध पक्ष में श्रीमद् भागवत कथा का महत्व बताते हुए कहा कि सुखदेव जी महाराज ने राजा परीक्षित को उनकी मुक्ति और मोक्ष की प्राप्ति के लिए कथा का श्रवण करवाई गई थी। जिसे सुनने के बाद राजा परीक्षित मोक्ष को प्राप्त हुआ। श्राद्ध पक्ष में ही श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण किया जाता है जिसके बाद उनके पितरों को मोक्ष प्राप्त होता है।

पर्यावरणविद विनोद जुगलान ने बताया श्यामपुर खदरी खड़क माफ़ के ग्रामवासियों ने अपने पितरों के निमित्त श्रीमद् भागवत का आयोजन करवाया जा रहा है। 4 अक्टूबर से 10 अक्टूबर को समय 3 बजे दोपहर से 6 बजे शाम तक कथा श्रवण करवाई जायेगी।

इसके आयोजक समस्त आयोजक मंडल एवम् ग्राम सभा खदरी खड़क माफ़ के ग्रामवासी रहे।