ज्येष्ठ प्रमुख गीता दवाण का भव्य स्वागत, दोगी पट्टी के गाँवों ने जताया विश्वास

खबर शेयर करें -
  • जनता ने जीत दर्ज करवा कर आगे की जिम्मेदारी जेष्ठ प्रमुख को दी है, अब उम्मीद है विकास कार्य होंगे क्षेत्र में : रमेश सिंह पुंडीर, नरेंद्र नगर ग्रामीण के मण्डल अध्यक्ष

नरेन्द्र नगर :  भारतीय जनता पार्टी नरेंद्र नगर ग्रामीण के मण्डल अध्यक्ष  रमेश पुंडीर की अध्यक्षता में  भारतीय जनता पार्टी से अधिकृत प्रत्याशी  गीता दवाण  धर्म पत्नी  अर्जुन दवाण  जेष्ठ प्रमुख बनने पर दोगी पट्टी क्षेत्र का भ्रमण करने के दौरान जनता ने बधाई और शुभकामनाएँ दी।

जैष्ठ प्रमुख बनने के उपरांत पहली वार दोगी भ्रमण कर दोगी की जनता ने उनका भव्य स्वागत किया. रविवार को  जैष्ठ प्रमुख  के द्वारा दोगी पट्टी की जनता का धन्यवाद व आभार प्रकट किया।इस दौरान गूलर, लोडसी लोयल, मुंडाला, नाई, मिण्डाथ, पूर्वांला, ससमण में  स्वागत समारोह आयोजित  किया गया था । इस अवसर मे राकेश कुलियाल, बी.डी.सी. मेम्बर कोटर, सुनयनी बी.डी.सी.मेम्बर नाई, धर्म पत्नी नितिन जेठूड़ी, भजराम भट्ट प्रधान बैराई गाँव, दीपक रावत प्रधान प्रतनिधि पजैगाँव, करण जेठूड़ी प्रधान प्रतिनिधि नाई, भीम सिंह चौहान पूर्व मण्डल उपाध्यक्ष,किसन रावत मण्डल मंत्री,जेठूड़ी, नरेंद्र कबसुड़ी, राजवीर कबसुड़ी, जगवीर बूथ अध्यक्ष लोयल, दसरथ प्रधान प्रतिनिधि लोयल, पूजा देवी प्रधान मुंडाला, बैजन्ति प्रधान नाई, सुनीता महर प्रधान मिण्डाथ, नीलम देवी प्रधान पूर्वांला, यशोदा देवी ससमण प्रधान, गजे सिंह चौहान सक्ति केंद्र सयोजक, उत्तम सिंह चौहान, गुरेन्द्र जेठूड़ी, कुंवर सिंह दवाण एवं समस्त देवतुल्य माता बहनें व्  कार्यकर्त्तागण उपस्थित रहे

Ad