BSPS की उत्तराखंड इकाई का गठन, पत्रकार हितों के लिए नई टीम मैदान में

Ad
खबर शेयर करें -

देहरादून: राष्ट्रीय स्तर के पत्रकार संगठन भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ (BSPS) ने उत्तराखंड राज्य इकाई का विधिवत गठन कर दिया है। प्रदेश कार्यालय में आयोजित बैठक में राष्ट्रीय संगठन मंत्री गिरिधर शर्मा की अध्यक्षता में कार्यकारिणी की घोषणा की गई।बैठक में चंद्रवीर गायत्री को प्रदेश अध्यक्ष, राजीव थपलियाल को महामंत्री नियुक्त किया गया।

Ad

अन्य पदाधिकारियों में –

वरिष्ठ उपाध्यक्ष: केपीएस चौहान

उपाध्यक्ष: कुंवर राज अस्थाना

कोषाध्यक्ष: बाबूराम बौड़ाई

सचिव: देवेंद्र प्रसाद

सह सचिव: रेखा भंडारी

कार्यकारिणी सदस्य: नवल किशोर खाली, प्रसेनजीत रस्तोगी,

नवल किशोर खाली को गढ़वाल मंडल प्रभारी, गौरव गुलेरी को देहरादून जिला अध्यक्ष तथा पुष्कर सिंह नेगी को चमोली जनपद अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

कार्यक्रम के दौरान सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों ने पद व गोपनीयता की शपथ ली। गिरिधर शर्मा ने यूनियन की कार्यप्रणाली पर प्रकाश डालते हुए बताया कि BSPS वर्तमान में देश के 22 राज्यों में सक्रिय है और इसके साथ लगभग 44,000 पत्रकार सदस्य जुड़े हुए हैं। उत्तराखंड इसकी 23वीं राज्य इकाई बनी है।

नव नियुक्त अध्यक्ष चंद्रवीर गायत्री ने राज्य के पत्रकारों के समक्ष मौजूद प्रमुख मुद्दों को उठाते हुए, उन्हें संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाने का भरोसा जताया।बैठक का संचालन महामंत्री राजीव थपलियाल ने किया।

उपस्थित प्रमुख पत्रकारों में शामिल रहे:संजय गुप्ता (हरिद्वार), परवीन गुप्ता, शिवेश शर्मा, सत्य नारायण गायत्री, अवनीश गायत्री, नरेंद्र सिंह पिमोली आदि।

Ad