गुमानीवाला से गायब हुई महिला यूपी के गोंडा से बरामद, आरोपी महिला आरती भी गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

ऋषिकेश: गुमानीवाला से 11 सितम्बर को एक महिला गायब हुई थी। उसको यूपी के गोंडा से श्यामपुर पुलिस ने बरामद कर लिया है, आरोपी महिला आरती के साथ ।
11 सितंबर की रात से गायब हुई थी महिला, उसके बाद से परिवार, पुलिस और अन्य एजेंसियां पीछे लगी हुई थी। 3 अक्टूबर को पुलिस ने महिला को गोंडा से बरामद किया साथ ही आरोपी महिला को गिरफ्तार किया गया। पति रवि के अनुसार महिला के पति की गुमानीवाला में दुकान है उसी दुकान में काम करने को लेकर आरती महिला के संपर्क में आई थी, दुकान में महिला के संपर्क में आई थी। पीड़ित महिला के 2 छोटे छोटे बच्चे है। दुकान में काम करते करते महिला का विश्वास जीतते का काम कर अपने साथ ले गई 11 सितंबर की रात को।


पीड़ित महिला के अनुसार, आरती लगातार कोल्ड्रिंग पिलाती थी और जब मैं बच्चो के लिए रोती थी तो मेरे परिवार पर केस करके बच्चों बुलाने की बात करती थी।

आरोपी महिला आरती——-

बताया जा रहा है कि आरोपी महिला इससे पहले भी कई महिलाओं को बरगलाकर ले गई है। मामले की पुलिस जांच कर रही है। पीड़ित महिला के अनुसार अलग अलग जगहों पर ले गई। पीड़ित महिला ने आरोप लगाया की आरती ने मेरी अंगूठी बेच दी और पैसे भी ले लिए।

महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने भी खुशी जाहिर की है साथ ही कहा है कि पुलिस आरोपी महिला के खिलाफ सख्त कार्यवाही करें।

महिला की बरामदगी के बाद यूकेडी के नेता भी पुलिस चौकी पहुंचे, पुलिस को धन्यवाद कहा और मांग की सख्त सख्त करवाई की जाए।

चौकी इंचार्ज जगत सिंह के अनुसार महिला को गोंडा से आरोपी महिला आरती के साथ बरामद कर लिया है मामले में आगे विधिक कार्यवाही जारी है।

इस दौरान पुलिस चौकी में यूकेडी नेता मोहन असवाल केंद्रीय महामंत्री संगठन, वी डी नौटियाल महानगर अध्यक्ष , युद्धवीर सिंह चौहान, पीड़ित महिला के परिजन मौजूद रहे।