“गर्भावस्था में योग: माँ और शिशु दोनों के लिए वरदान”

Ad
खबर शेयर करें -

रायवाला। गर्भवती महिलाओं के लिए योग न सिर्फ शारीरिक सेहत बल्कि मानसिक संतुलन बनाए रखने में भी अहम भूमिका निभाता है। विशेषज्ञों की मानें तो गर्भावस्था के दौरान योग करने से डिलीवरी आसान होती है और नवजात शिशु भी स्वस्थ जन्म लेता है।

श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल, रायवाला की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रणति दास बताती हैं, “गर्भावस्था के दौरान किए गए कुछ विशेष योगासन महिलाओं की पीठदर्द, तनाव और नींद की समस्या को काफी हद तक दूर कर सकते हैं।”

सुरक्षित और आसान योग आसन: गर्भवती महिलाएं निम्नलिखित योगासन डॉक्टर की सलाह और योग गुरु की निगरानी में कर सकती हैं:

वज्रासन: पाचन सुधारने में मददगार।

बद्धकोणासन: पेल्विक क्षेत्र को खोलता है।

मरजारी आसन (Cat-Cow Pose): पीठ के दर्द को कम करता है।

तितली आसन: जांघों को लचीला बनाता है।

शवासन: शरीर और मन को पूरी तरह आराम देता है।

हर गुरुवार को योग सेशन:

गौरतलब है कि रायवाला स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल में हर गुरुवार को गर्भवती महिलाओं के लिए निःशुल्क प्री-नेटल योग सत्र आयोजित किए जा रहे हैं, जिसमें प्रशिक्षित योग शिक्षिकाएँ सुरक्षित योग आसनों की जानकारी देती हैं।

नोट: कोई भी योग अभ्यास शुरू करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।—

Ad