जेपी नड्डा के जन्मदिन पर डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने किया गंगा दुग्धाभिषेक व मिष्ठान वितरण

खबर शेयर करें -

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय जे.पी. नड्डा जी के जन्मदिन के अवसर पर ऋषिकेश विधानसभा के हरीपुर कला क्षेत्र स्थित गीता कुटीर घाट में मंगलवार को विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर मिष्ठान वितरण किया और माँ गंगा में दुग्धाभिषेक कर नड्डा जी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं उनके सफल नेतृत्व की निरंतरता के लिए प्रार्थना की।

इस मौके पर डॉ. अग्रवाल ने कहा कि “नड्डा जी का मार्गदर्शन हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके नेतृत्व में संगठन ने सेवा, समर्पण और संगठनात्मक मजबूती के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किए हैं।” उन्होंने माँ गंगा से प्रार्थना की कि नड्डा जी सदैव स्वस्थ रहें और राष्ट्र व संगठन की सेवा के लिए निरंतर शक्ति प्राप्त करें।

कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश महामंत्री भारतीय जनता युवा मोर्चा मनोज ज़ख्मोला, गीता कुटीर आश्रम प्रबंधक शिवदास दुबे, मधुर शर्मा, उप प्रधान मनोज शर्मा, राजेश लखेड़ा, विशांत गुप्ता, अमृतपाल सिसोदिया, विनोद भट्ट, विशाल भट्ट, ओमप्रकाश भट्ट, रेनू शर्मा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Ad