उत्तराखंड आने वाली थीं राष्ट्रपति मुर्मु, अचानक टला दो दिवसीय दौरा

खबर शेयर करें -

देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का प्रस्तावित उत्तराखंड दौरा फिलहाल स्थगित हो गया है। एक और दो नवंबर को होने वाले इस दो दिवसीय दौरे को लेकर तैयारियां की जा रही थीं, लेकिन राष्ट्रपति भवन की ओर से कार्यक्रम टाले जाने की सूचना राज्य सरकार को दे दी गई है।

निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को एक नवंबर को देहरादून पहुंचना था। इसके अगले दिन यानी दो नवंबर को उनका विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम जाकर बाबा केदार के दर्शन करने का कार्यक्रम प्रस्तावित था। राष्ट्रपति के आगमन को देखते हुए प्रशासनिक स्तर पर भी तैयारियां की जा रही थीं।

हालांकि, अब यह दौरा स्थगित कर दिया गया है। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने भी राष्ट्रपति के उत्तराखंड दौरे के टलने की पुष्टि की है।

फिलहाल दौरा स्थगित होने के कारणों और राष्ट्रपति के उत्तराखंड आने की नई तारीख को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

Ad