दिल्ली में अंकिता भंडारी के माता-पिता का प्रदर्शन, रातभर इंडिया गेट पर दिया धरना
नई दिल्ली। उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर उनके माता-पिता दिल्ली में सड़क पर उतर आए। इंडिया गेट पर रातभर चले प्रदर्शन में कांग्रेस के कई नेता भी शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने मामले में न्याय और निष्पक्ष जांच की मांग उठाई।

15 अक्टूबर की सुबह दिल्ली पुलिस ने अंकिता के माता-पिता सहित कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया। बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया। इस घटनाक्रम के बाद मामले को लेकर राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर चर्चा तेज हो गई है।
अंकिता के माता-पिता लगातार अपनी बेटी को न्याय दिलाने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि मामले से जुड़े सभी सवालों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।
आपको बता दे कि अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर उनके माता-पिता ने दिल्ली के इंडिया गेट पर धरना दिया। परिवार ने भाजपा नेता दुष्यंत कुमार गौतम को सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किए जाने पर सवाल उठाते हुए नियुक्ति पर रोक लगाने की मांग की है।
परिवार की मुख्य मांग है कि अंकिता भंडारी हत्याकांड में सामने आए कथित VIP एंगल की CBI जांच पूरी कराई जाए। माता-पिता का कहना है कि मामले से जुड़े सभी पहलुओं की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए, ताकि सच्चाई सामने आ सके।
परिवार ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर अपनी मांग रखने की इच्छा जताई। 15 अक्टूबर की सुबह दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन के दौरान अंकिता के माता-पिता सहित कुछ लोगों को हिरासत में लिया। बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया।
दुष्यंत कुमार गौतम की कथित भूमिका को लेकर परिवार ने जांच की मांग उठाई है। उनकी संलिप्तता को अदालत द्वारा सिद्ध तथ्य के रूप में प्रस्तुत नहीं किया जाना चाहिए।
Uttarakhand Times Live |


