जनगणना की तैयारियां समयबद्ध पूरी करें: एडीएम शैलेन्द्र सिंह नेगी

खबर शेयर करें -

टिहरी गढ़वाल। जनगणना के द्वितीय चरण (जनसंख्या जनगणना) की तैयारियों को लेकर अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी की अध्यक्षता में मंगलवार शाम वर्चुअल बैठक आयोजित की गई। बैठक में संबंधित अधिकारियों एवं कार्मिकों को जनगणना से जुड़े कार्य समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में अपर जिलाधिकारी ने पोर्टल पर लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश देते हुए कहा कि कार्यों के संपादन में किसी भी प्रकार की समस्या आने पर तत्काल अवगत कराया जाए, ताकि उसका समय रहते समाधान किया जा सके।उन्होंने प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों की तैनाती, मास्टर ट्रेनरों के प्रशिक्षण तथा प्रशिक्षण स्थल और तिथि निर्धारण सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरी करने पर जोर दिया। साथ ही सभी अधिकारियों एवं कार्मिकों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए जनगणना प्रक्रिया को सुचारु रूप से संपन्न कराने के निर्देश दिए।

बैठक में जिला समन्वयक जनगणना पंकज सिंह सहित समस्त तहसीलदार एवं संबंधित कार्मिक वर्चुअल माध्यम से उपस्थित रहे।

Ad