व्यापारियों के उत्पीड़न पर रोक लगाने का आश्वासन, एमडीडीए के सहायक अभियंता से मिले व्यापारी

खबर शेयर करें -

ऋषिकेश। नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने व्यापारियों को जारी किए गए नोटिसों और उनकी समस्याओं को लेकर महामंत्री प्रतीक कालिया के नेतृत्व में मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) के सहायक अभियंता अभिषेक भारद्वाज से मुलाकात की।

इस दौरान व्यापारियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। सहायक अभियंता अभिषेक भारद्वाज ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए आश्वस्त किया कि विभाग की ओर से व्यापारियों का किसी भी प्रकार का उत्पीड़न नहीं किया जाएगा।

इस अवसर पर जिला महामंत्री प्रतीक कालिया ने कहा कि व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए संगठन सदैव तत्पर है। उन्होंने कहा कि व्यापारी समाज क्षेत्र की आर्थिक रीढ़ है और व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए संगठन हर स्तर पर आवाज उठाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि प्रशासन के साथ संवाद स्थापित कर समस्याओं का समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा।

इस मौके पर हेमंत सुनेजा, रमेश अरोड़ा, संजय, गुरविंदर सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।

Ad