चमोली में भालू की दहशत, रयाल गांव के पास ग्रामीण का हुआ सामना; वन विभाग से गश्त बढ़ाने की मांग

खबर शेयर करें -

चमोली जिले के ग्रामीण इलाकों में भालू की लगातार मौजूदगी से लोगों की चिंता बढ़ गई है। केलापानी, बणसोली और आसपास के गांवों में भालू की आवाजाही के चलते ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। लोग रोजमर्रा के कामों के लिए घरों से निकलने में भी सतर्कता बरत रहे हैं।


बुधवार सुबह भी एक ग्रामीण का भालू से आमना-सामना हो गया। ग्रामीण बलवंत सिंह तोपाल के अनुसार, वह रोजाना की तरह अपने गांव से दुकान जाने के लिए कर्णप्रयाग की ओर निकले थे। इसी दौरान रयाल गांव के समीप रास्ते में अचानक भालू दिखाई दिया। स्थिति को देखते हुए उन्होंने शोर मचाया, जिसके बाद भालू जंगल की ओर चला गया।


इस घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में चिंता और बढ़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि भालू की लगातार आवाजाही से लोगों की सुरक्षा को लेकर खतरा बना हुआ है। उन्होंने वन विभाग से प्रभावित क्षेत्रों में नियमित गश्त बढ़ाने और वन्यजीव की गतिविधियों पर निगरानी रखने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते प्रभावी कदम उठाए जाने जरूरी हैं, ताकि लोगों को इस भय से राहत मिल सके

Ad