बदलते मौसम का असर: ऋषिकेश में खांसी-जुकाम और बुखार के मरीज बढ़े, अस्पताल में लगी कतारें

खबर शेयर करें -

ऋषिकेश। मौसम में आ रहे बदलाव का असर अब लोगों की सेहत पर दिखाई देने लगा है। शहर में खांसी, जुकाम और बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ रही है। कई लोग छाती में जकड़न और सांस लेने में परेशानी जैसी शिकायतें लेकर भी अस्पताल पहुंच रहे हैं। मरीजों की बढ़ती संख्या के चलते सरकारी अस्पताल की ओपीडी में भीड़ बढ़ने लगी है। पंजीकरण काउंटर पर उपचार के लिए पर्चा बनवाने के लिए मरीजों को कतार में खड़ा होना पड़ रहा है।

मौसम में उतार-चढ़ाव के बीच लोग मौसमी बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। सर्दी-जुकाम और बुखार की शिकायत के साथ अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों में छाती में जकड़न की समस्या भी सामने आ रही है। ऐसे में सरकारी अस्पताल में मरीजों की आवाजाही बढ़ गई है। ओपीडी में चिकित्सकों से परामर्श लेने के लिए सुबह से ही मरीज पहुंच रहे हैं।

बदलते मौसम में स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही परेशानी बढ़ा सकती है। खांसी, जुकाम और बुखार जैसे लक्षण सामने आने पर समय रहते चिकित्सकीय परामर्श लेना जरूरी है। वहीं, लगातार बुखार रहने, छाती में अधिक जकड़न या सांस लेने में परेशानी होने पर तत्काल डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

Ad