सेवा संकल्प अभियान के तहत उदयपुर कॉलोनी में चला सफाई अभियान

खबर शेयर करें -

देहरादून। धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के पीपीसीएल उदयपुर कॉलोनी में मंगलवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत सफाई अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने किया।

अभियान में भाजपा उत्तराखंड के प्रदेश महामंत्री संगठन फणींद्रनाथ शर्मा ने महानगर अध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओं के साथ कॉलोनी में सफाई की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा संकल्प की भावना के अनुरूप समाजहित में निरंतर सेवा कार्य किए जा रहे हैं। स्वच्छ और सुंदर क्षेत्र के लिए सभी को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि अपने आसपास के क्षेत्रों, शहीद स्मारकों और प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर नियमित रूप से स्वच्छता अभियान चलाया जाना आवश्यक है। स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि सामूहिक जिम्मेदारी है।

इस अवसर पर महामंत्री संगठन फणींद्रनाथ शर्मा ने सेवा मित्रों को सम्मानित भी किया। कार्यक्रम में पूर्व मंडल अध्यक्ष जगदीश बद्री सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Ad