बागेश्वर पहुंचे सीएम धामी, पांचवें बाल विज्ञान महोत्सव का किया शुभारंभ
बागेश्वर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को बागेश्वर पहुंचे। उन्होंने मंडलसेरा स्थित विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकॉस्ट) की ओर से आयोजित दो दिवसीय पांचवें सीमांत पर्वतीय जनपद बाल विज्ञान महोत्सव का शुभारंभ किया।
महोत्सव का उद्देश्य सीमांत पर्वतीय जनपदों के विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, नवाचार और विज्ञान के प्रति रुचि को बढ़ावा देना है। दो दिवसीय आयोजन के दौरान छात्र-छात्राओं को विज्ञान से जुड़ी गतिविधियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।
वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने पर जोर
बाल विज्ञान महोत्सव के जरिए विद्यार्थियों को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। ऐसे आयोजन बच्चों में जिज्ञासा, रचनात्मकता और वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने में अहम भूमिका निभाते हैं।


