ऋषिकेश के विकास को CM धामी की बड़ी सौगात! डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल की मांगों पर मुख्यमंत्री ने दी सहमति

खबर शेयर करें -

ऋषिकेश। ऋषिकेश के विकास कार्यों को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सकारात्मक रुख दिखाया है। चंद्रेश्वर नगर स्थित रजत जयंती पार्क के लोकार्पण कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री के समक्ष ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने विधानसभा क्षेत्र से जुड़ी कई महत्वपूर्ण विकास संबंधी मांगें रखीं।

मुख्यमंत्री ने इन मांगों को गंभीरता से लेते हुए सहर्ष स्वीकृति प्रदान की।इस दौरान डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं के विस्तार, विकास कार्यों में तेजी लाने और आमजन की समस्याओं के समाधान से जुड़े विषय मुख्यमंत्री के सामने रखे। उन्होंने कहा कि ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र का समग्र विकास और जनता की अपेक्षाओं को पूरा करना उनकी प्राथमिकता है।

मुख्यमंत्री की सहमति पर आभार जताते हुए डॉ. अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार ऋषिकेश के विकास के लिए संवेदनशील और प्रतिबद्ध है। उन्होंने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री द्वारा स्वीकृत मांगों के धरातल पर उतरने से क्षेत्र में विकास को नई गति मिलेगी और स्थानीय नागरिकों को सीधा लाभ पहुंचेगा।

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, ऋषिकेश के मेयर शंभू पासवान सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक मौजूद रहे।

अब देखना होगा कि मुख्यमंत्री की सहमति के बाद इन विकास संबंधी मांगों पर कब तक धरातल पर काम शुरू होता है।

Ad