चमोली में भूकंप से हिली धरती, सुबह 10:21 बजे महसूस हुए झटके

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के चमोली जिले में बुधवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। सुबह 10 बजकर 21 मिनट पर आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.1 मापी गई। भूकंप का केंद्र चमोली में ही स्थित था, जबकि इसकी गहराई जमीन से 10 किलोमीटर नीचे बताई गई।

भूकंप के झटके महसूस होने से क्षेत्र में हलचल रही। हालांकि, भूकंप से हुए नुकसान या किसी के हताहत होने की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।

Ad