पिथौरागढ़ में भूकंप के झटकों से हिली धरती, 3.5 रही तीव्रता; धारचूला के पास था केंद्र

खबर शेयर करें -

पिथौरागढ़: उत्तराखंड के सीमांत जनपद पिथौरागढ़ में शुक्रवार शाम भूकंप के झटके महसूस किए गए। अचानक धरती कांपने से लोगों में हलचल मच गई। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.5 मैग्नीट्यूड दर्ज की गई।

जानकारी के अनुसार, भूकंप शुक्रवार शाम 7 बजकर 50 मिनट पर आया। इसका केंद्र धारचूला क्षेत्र के उमचिया के नजदीक स्थित था। भूकंप का केंद्र जमीन के भीतर करीब 10 किलोमीटर की गहराई में दर्ज किया गया। इसकी भौगोलिक स्थिति 30.107 उत्तरी अक्षांश और 80.553 पूर्वी देशांतर बताई गई है।

भूकंप की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन सक्रिय हो गया। अधिकारियों ने सभी तहसीलों के साथ ही पुलिस कंट्रोल रूम से संपर्क कर स्थिति की जानकारी ली। प्रशासन की ओर से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में संभावित नुकसान का जायजा लिया गया।

फिलहाल राहत की बात यह है कि जिले में कहीं से भी जनहानि या पशुहानि की सूचना सामने नहीं आई है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

Ad