लंदन में शाहरुख–काजोल का स्टेच्यू,भारतीय सिनेमा के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि, दोनों सितारे हुए भावुक
लंदन। बॉलीवुड की ऐतिहासिक फिल्म Dilwale Dulhania Le Jayenge (DDLJ) के 30 साल पूरे होने के मौके पर लंदन में राज–सिमरन का ब्रॉन्ज स्टैच्यू स्थापित किया गया है। बुधवार को आयोजित समारोह में सुपरस्टार शाहरुख खान और काजोल ने खुद इस प्रतिमा का अनावरण किया। फैंस की भारी भीड़ और लगातार बारिश के बीच यह क्षण बेहद भावुक और ऐतिहासिक साबित हुआ।

लंदन के प्रतिष्ठित फिल्म ट्रेल में यह मूर्ति शामिल की गई है। यह पहली बार है जब किसी भारतीय फिल्म के किरदार को इस अंतरराष्ट्रीय आर्ट-ट्रेल में जगह मिली है। यहाँ अब तक हॉलीवुड की कई फिल्मों के आइकॉनिक किरदारों की मूर्तियाँ लगी हैं, और अब Dilwale Dulhania Le Jayenge (DDLJ) उनमें शामिल हो चुकी है। भारतीय सिनेमा के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।
आइकॉनिक पोज में दिखे राज और सिमरन
कांस्य प्रतिमा में शाहरुख–काजोल को फिल्म के यादगार सीन वाले पोज़ में दिखाया गया है। वही प्रसिद्ध पल जिसे DDLJ का असली प्रतीक माना जाता है। 1995 में रिलीज़ हुई इस फिल्म ने एक पूरी पीढ़ी को प्रभावित किया था, और अब 30 साल बाद यह पोज़ लंदन की पहचान का हिस्सा बन गया है।
शाहरुख और काजोल भावुक
अनावरण के दौरान शाहरुख खान ने कहा कि DDLJ सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि लोगों की स्मृतियों में बसा एक एहसास है। उन्होंने इसे “भारतीय सिनेमा के लिए गर्व का क्षण” बताया।काजोल ने कहा कि तीन दशक बाद भी फिल्म के लिए लोगों का प्यार देखना बेहद भावुक कर देने वाला अनुभव है।
फैंस की भारी भीड़, सोशल मीडिया पर उत्सव
इवेंट के दौरान लंदन में रहने वाले भारतीयों समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी जुटे।सोशल मीडिया पर भी इस अनावरण की तस्वीरें और वीडियोज़ तेजी से वायरल हो रहे हैं। जहाँ लोग DDLJ को “ग्लोबल लव स्टोरी” और “भारतीय सिनेमा की विरासत” बता रहे हैं।
क्यों खास है यह क्षण?
पहली भारतीय फिल्म जिसे लंदन के फिल्म ट्रेल में जगह मिली 30 साल बाद भी दर्शकों के दिल में कायम DDLJ का जादू अंतरराष्ट्रीय मंच पर बॉलीवुड की ताकत और प्रभाव का प्रतीक राज–सिमरन की प्रेम कहानी का एक स्थायी स्मारक
