आंगनबाड़ी, आशा वर्कर और भोजन माताओं को मिलेगा बढ़ा हुआ मानदेय, मंत्री कैड़ा ने जताया आभार

खबर शेयर करें -

भीमताल। प्रदेश की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा वर्करों एवं भोजन माताओं के लिए सरकार द्वारा मानदेय में वृद्धि किए जाने के निर्णय पर कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया है।

मंत्री कैड़ा ने कहा कि प्रदेश सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के हितों को ध्यान में रखते हुए लगातार जनकल्याणकारी निर्णय ले रही है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा वर्कर और भोजन माताएं स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा एवं सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में इन महिलाओं का योगदान सराहनीय है।

उन्होंने कहा कि ये सभी महिलाएं पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करती हैं। मानदेय में वृद्धि से उन्हें आर्थिक संबल मिलेगा और उनके कार्य के प्रति मनोबल भी बढ़ेगा।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार महिला सशक्तिकरण, गरीब कल्याण और समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है।

अंत में उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के संकल्प के साथ सभी वर्गों के हित में कार्य कर रही है।
Is article k liye pic

Ad