मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दीपावली के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कामना की कि रोशनी और उल्लास का यह पर्व हर किसी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए।
मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि दीपावली का पर्व केवल दीप जलाने और खुशियां मनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे, सद्भाव और सामाजिक एकता को मजबूत करने का भी संदेश देता है। यह त्योहार सेवा, सहयोग और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा प्रदान करता है।
उन्होंने कहा कि दीपावली हमें समाज और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों एवं जिम्मेदारियों को समझने का अवसर देती है। साथ ही यह पर्व नई आशाओं, उत्साह और ऊर्जा के साथ जनहित एवं राष्ट्रहित में कार्य करने की प्रेरणा भी देता है।
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से आपसी सौहार्द और सामाजिक समरसता की भावना के साथ त्योहार मनाने का आह्वान किया। उन्होंने सभी के जीवन में सुख-समृद्धि, शांति और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


