राज्यपाल डा. ढाल सिंह बिसेन ने दी दीपावली की शुभकामनाएं, प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना

खबर शेयर करें -

देहरादून। राज्यपाल डा. ढाल सिंह बिसेन ने दीपावली के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कामना की कि रोशनी और खुशियों का यह पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए।

अपने शुभकामना संदेश में राज्यपाल ने कहा कि दीपावली भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक चेतना और गौरवशाली परंपराओं से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। यह त्योहार जीवन में सकारात्मकता का संचार करने के साथ ही हमें अंधकार से प्रकाश, निराशा से आशा और असत्य से सत्य की राह पर आगे बढ़ने का संदेश देता है।

उन्होंने कहा कि दीपावली का पर्व आपसी सद्भाव, प्रेम और नई ऊर्जा के साथ जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। राज्यपाल ने प्रदेश के सभी नागरिकों के सुखद, समृद्ध और मंगलमय जीवन की कामना करते हुए सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

Ad